
युद्धविराम की चर्चा के बीच रूस-यूक्रेन में छिड़ी भीषण जंग जारी, देखें दुनिया आजतक
AajTak
रूस-यूक्रेन के बीच एक तरफ कुर्स्क में भीषण जंग जारी है. तो वहीं दूसरी तरफ रूसी सेना यूक्रेनी शहरों पर भी जमकर बमबारी कर रही है. इन हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा है कि जल्द ही रूस-यूक्रेन जंग थम सकती है. देखें दुनिया आजतक.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











