
युजवेंद्र चहल ने बताया- क्यों टूटी कुलदीप यादव के साथ उनकी जोड़ी, इस खिलाड़ी को ठहराया जिम्मेदार
ABP News
युजवेंद्र चहल ने कहा है कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के गेंदबाजी नहीं करने के कारण वह और कुलदीप यादव टीम इंडिया में एक साथ नहीं खेल पा रहे हैं.
भारतीय टीम को लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को जोड़ी ने कई मैचों में जीत दिलाई है. इन दोनों की जोड़ी को 'कुलचा' के नाम से जाना जाता है. 2017 से ही ये जोड़ी वनडे टीम की लगातार हिस्सा रही है, लेकिन पिछले दो साल से ये दोनों एक साथ नहीं खेले हैं. ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर क्यों कुलचा की जोड़ी एक साथ नहीं खेल रही है. इस बीच युजवेंद्र चहल ने खुद इसका जवाब दिया है. युजवेंद्र चहल ने कहा है कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के गेंदबाजी नहीं करने के कारण वह और कुलदीप यादव टीम इंडिया में एक साथ नहीं खेल पा रहे हैं. चहल ने एक हिंदी न्यूज़ से बातचीत में कहा, "जब मैं और कुलदीप साथ में खेलते थे तो हार्दिक भी टीम में होते थे और गेंदबाजी करते थे. 2018 में हार्दिक चोटिल हो गए और रवींद्र जडेजा ने ऑलराउंडर के तौर पर सीमित ओवर के क्रिकेट में वापसी की और वह सातवें नंबर पर बल्लेबाजी भी कर सकते थे. दुर्भाग्य से कुलदीप स्पिनर हैं. हम साथ में खेल सकते थे अगर वह मध्यम गति के गेंदबाज होते."More Related News













