
'यादव तो बीजेपी में चला गया', अखिलेश के MY समीकरण में ऐसे सेंध लगाने में जुटे हैं ओवैसी
AajTak
असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश में मुस्लिम समुदाय को लुभाने के लिए सिर्फ योगी-मोदी सरकार और बीजेपी पर ही निशाना नहीं साध रहे हैं बल्कि मुस्लिम के मुद्दों पर गैर-बीजेपी दलों के रवैए को लेकर भी सवाल खड़े रहे हैं. इस तरह से ओवैसी सूबे में सपा के हार्डकोर वोटबैंक मुस्लिम-यादव समीकरण को तोड़कर अपना राजनीतिक आधार तैयार करने में लगे हैं.
उत्तर प्रदेश में सियासी जमीन तलाशने में जुटे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुसलमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की नजर मुस्लिम समुदाय पर है. ओवैसी इन दिनों सूबे में सपा के हार्डकोर वोटबैंक मुस्लिम-यादव समीकरण को तोड़कर अपना राजनीतिक आधार तैयार करने में लगे हैं. ऐसे में ओवैसी मुस्लिमों के मुद्दों पर अखिलेश यादव सहित गैर-बीजेपी दलों की खामोशी को सियासी हथियार बना रहे हैं तो साथ ही सपा के यादव मतदाताओं की वफादारी पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











