
याददाश्त जाने के बाद 10 साल भटकता रहा, अचानक मिला भाई तो... इमोशनल कर देगी कहानी!
AajTak
Brother Reunited after 10 Years: एक्सीडेंट होने के बाद शख्स की याददाश्त चली गई थी. नतीजतन, 10 साल तक वह अपने परिजनों से जुदा रहा. सालों बाद शख्स की अपने भाई से मुलाकात हुई. मिलते ही दोनों लोग रोने लगे. चीन में सामने आई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है.
एक युवक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया था. नतीजतन, उसकी याददाश्त चली गई. याददाश्त जाने की वजह से वह 10 साल तक इधर-उधर भटकता रहा. परिजन भी उसकी खोजबीन करते रहे, वे इस बात से भी अनजान रहे कि वह इतने कष्ट झेल रहा है. आखिरकर वह पल आया जब यह शख्स अपने भाई से मिला, मिलते ही दोनों लोग रोने लगे. इस इमोशनल मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
चीन में सामने आया यह मामला खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वू सरनेम वाले शख्स का चीन के गुआंगडोंग (Guangdong) प्रोविंस के डोंगगुआन (Dongguan) में करीब दस साल पहले एक्सीडेंट हो गया था. तब वू जॉब कर रहे थे.
एक्सीडेंट के बाद वू का अपने परिवार से अलगाव हो गया. 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' की रिपोर्ट में बताया गया कि सड़क हादसे के बाद वू की याददाश्त चली गई, उन्हें अपनी पुरानी जिंदगी के बारे में कुछ भी याद नहीं था. लेकिन, इसी साल 13 जनवरी को गुमशुदा लोगों की मदद करने वाले वॉल्युंटियर्स ने वू को उनके भाई से सालों बाद मिलवा दिया.
चीन में सामने आई इस घटना ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. घटना का वीडियो Weibo और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है.
जब वॉल्युंटियर्स ने वू को उनके भाई से मिलवाया तो वह पल भावुक करने देने वाला था. वू के भाई उन्हें देखकर रोने लगे. वू के भाई ने कहा-दस साल के दौरान तुमने बाहर रहकर परेशानियां झेलीं. हम लोग घर में रहकर हर दिन तुम्हारी चिंता कर रहे थे.
दस साल के बाद दोनों भाइयों के अचानक मिलने के वीडियो को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स भी इमोशनल हो गए. एक यूजर ने लिखा- मैं दोनों के लिए बहुत खुश हूं. वहीं कुछ यूजर्स ने पुलिस पर भी सवाल उठाया और कहा आखिर पुलिस क्या कर रही थी. फेशियल रिकॉगनेशन सिस्टम की मदद ली जा सकती थी.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











