
'यात्रा को असम से गुजरने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा...', कांग्रेस ने किया दावा
AajTak
राहुल गांधी ने मुख्य रूप से आदिवासी बहुल माजुली में अपनी पहली सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी आदिवासी लोगों को जंगलों तक सीमित रखना चाहती है, साथ ही दावा किया कि कांग्रेस संसाधनों पर 'आदिवासियों' के अधिकारों की बात करती है.
कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुक्रवार को असम से गुजरी. कांग्रेस ने दावा किया कि बीजेपी शासित राज्यों से यात्रा को गुजरने में सामान्यतः इतनी दिक्कतें नहीं आतीं, जितनी पूर्वोत्तर राज्य असम में झेलनी पड़ रही हैं. कांग्रेस ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. राहुल गांधी ने कहा कि अन्य बीजेपी शासित राज्यों के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा से भ्रष्टाचार में लिप्त होने के बारे में सीख सकते हैं. 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी.
राहुल गांधी ने मुख्य रूप से आदिवासी बहुल माजुली में अपनी पहली सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी आदिवासी लोगों को जंगलों तक सीमित रखना चाहती है, साथ ही दावा किया कि कांग्रेस संसाधनों पर 'आदिवासियों' के अधिकारों की बात करती है. उन्होंने कहा कि हम आपको सलाही कहते हैं जिसका मतलब है पहले निवासी. जबकि बीजेपी आपको वनवासी कहती है, जिसका मतलब है जंगलों में रहने वाले लोग.
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा जो असम में गठबंधन सरकार चल रही है. वह आदिवासियों को जंगलों तक सीमित रखना चाहती है और उनके बच्चों को स्कूलों और विश्वविद्यालयों में जाने, अंग्रेजी सीखने और व्यवसाय चलाने के अवसरों से वंचित करना चाहती है. कांग्रेस नेता ने कहा कि हम चाहते हैं कि जो आपका है वह आपको लौटाया जाए. आपका जल, जमीन और जंगल आपका होना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार देश भर में आदिवासियों की जमीन ''छीन'' रही है.
राहुल गांधी ने कहा कि पहली 'भारत जोड़ो यात्रा' सफल रही, जिससे लोगों ने पूर्व से पश्चिम तक इसी तरह की यात्रा का आग्रह किया. इसलिए हमने मणिपुर से मुंबई तक यह मार्च शुरू किया है. उन्होंने कहा कि यह भाजपा के साथ विचारधारा की लड़ाई है. उन्होंने कहा कि हमने मणिपुर में शुरुआत की. बीजेपी ने मणिपुर को जला दिया है. कई महीनों से वहां गृहयुद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है और लोग एक-दूसरे को मार रहे हैं. लेकिन प्रधानमंत्री एक बार भी वहां नहीं गए. नगालैंड में, प्रधानमंत्री ने नौ साल पहले समझौते का वादा किया था, लेकिन इसे पूरा नहीं किया.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




