'यह टुकड़े-टुकड़े गैंग की मानसिकता की भाषा है', राहुल गांधी के चीन वाले बयान पर बोले MP के गृह मंत्री
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को जयपुर में भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. राहुल ने कहा- मैं शर्त लगा सकता हूं कोई मुझसे चीन पर सवाल नहीं करेगा. सब लोग इधर-उधर, गहलोत-पायलट पर सवाल करेंगे. लेकिन उस चीन पर कोई कुछ नहीं पूछेगा.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चीन को लेकर केंद्र पर हमला करने के बाद राजनीति गरमा गई है. बीजेपी ने राहुल के बयान को सेना के अपमान से जोड़ दिया है और जबरदस्त हमला बोला है. इस कड़ी में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से राहुल के बयान पर पार्टी का स्टैंड पूछा है.
दरअसल, नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, "भारतीय सैनिकों के शौर्य और वीरता के अपमान की राहुल गांधी जी की यह भाषा दरअसल स्वरा के सुर में कन्हैया की भाषा है. यह भारत जोड़ो की नौटंकी की आड़ में टुकड़े-टुकड़े गैंग की मानसिकता की भाषा है. मल्लिकार्जुन खड़गे जी को स्पष्ट करना चाहिए कि कांग्रेस का राहुल जी के इस बयान पर क्या स्टैंड है."
निसन्देह भारतीय सैनिकों के शौर्य और वीरता के अपमान की राहुल गांधी जी की यह भाषा दरअसल स्वरा के सुर में कन्हैया की भाषा है। यह भारत जोड़ो की नौटंकी की आड़ में टुकड़े-टुकड़े गैंग की मानसिकता की भाषा है।1/2 pic.twitter.com/NTZFmMTte6
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को जयपुर में भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. राहुल ने कहा- मैं शर्त लगा सकता हूं कोई मुझसे चीन पर सवाल नहीं करेगा. सब लोग इधर-उधर, गहलोत-पायलट पर सवाल करेंगे. लेकिन उस चीन पर कोई कुछ नहीं पूछेगा. चीन ने हमारे 2 हजार किमी स्क्वायर जमीन को उठा लिया है. हमारे जवानों को शहीद किया है. वहां हमारे जवानों को पीट रहे हैं. लेकिन कोई चीन के बारे में कुछ नहीं पूछ रहा है. ये पूरा देश देख रहा है.
इससे पहले राहुल गांधी के बयान पर कई और बीजेपी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए लिखा था, "चीन के लिए अपने प्यार में राहुल गांधी ने सभी सीमाओं को पार कर दिया. इसके विपरीत वीडियो साक्ष्य हैं. बावजूद राहुल कहते हैं कि चीनियों द्वारा भारतीय सैनिकों को पीटा जाता है. कोई भारत और भारतीय सेना से इतनी नफरत कैसे कर सकता है?"
वहीं राजस्थान BJP के नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्वीट किया और कहा- राहुल गांधी ने आज सेना के लिए घटिया टिप्पणी करके नेहरू-गांधी कांग्रेस का असली डीएनए फिर दिखा दिया. वैसे तवांग का सच तो पूरा देश देख चुका है और सेना के पराक्रम पर जश्न मना रहा है. राहुलजी, कुछ बताना ही है तो बताइए कि आपके परनाना ने 37000 वर्ग किमी जमीन चीन के हाथों क्यों गंवाई?

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







