
यहां गोलगप्पे में मिला रहे चींटियों की चटनी... एक्सपेरिमेंट का ऐसा वीडियो देख लोग भड़के
AajTak
सोशल मीडिया पर खाने के अनोखे एक्सपेरिमेंट के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. अब एक ऐसा ही वीडियो चर्चा में है, जिसमें एक इंटरनेशनल शेफ ने पानीपूरी (गोलगप्पे) के साथ कुछ ऐसा किया है कि इंटरनेट की दुनिया में तहलका मच गया है.
सोशल मीडिया पर खाने के अनोखे एक्सपेरिमेंट के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. अब एक ऐसा ही वीडियो चर्चा में है, जिसमें एक इंटरनेशनल शेफ ने पानीपूरी (गोलगप्पे) के साथ कुछ ऐसा किया है कि इंटरनेट की दुनिया में तहलका मच गया है.
शेफ वरुण तोतलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है. कैप्शन में उन्होंने लिखा-थाई करी और पानीपूरी का अनोखा संगम. खास बात यह है कि इस पानीपूरी में नारियल के दूध से बने पानी और चटनी के रूप में चींटियों की तीखी चटनी का इस्तेमाल किया गया है.
देखें क्या है इस गोलगप्पे में खास
'कम से कम गोलगप्पों को तो बख्श दो'
वीडियो वायरल होते ही हजारों लोग इसे देख चुके हैं और बड़ी संख्या में लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ लोगों ने इस नई पानीपूरी के एक्सपेरिमेंट को लेकर नाराजगी जताई है. एक यूजर ने लिखा-कम से कम गोलगप्पों को तो बख्श देना चाहिए.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











