
'यहां की खूबसूरत महिलाएं अमेरिका भेजो...', पाकिस्तान के दिग्गज पत्रकार ने दी शहबाज शरीफ को सलाह
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के करीबी और वरिष्ठ पत्रकार नजम सेठी को एक विवादित बयान देते सुना जा सकता है. वे कहते हैं कि अमेरिका में भारतीय प्रभाव का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान की खूबसूरत महिलाओं का सहारा लेना चाहिए.
जंग सिर्फ मैदान पर नहीं, कूटनीति के मोर्चे पर भी लड़ी जाती है.जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर जंग का डर हर दिन हावी होता जा रहा है. भारत की संभावित कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान की चिंता बढ़ती जा रही है. देश के बड़े नेता आशंकित हैं कि कहीं भारत आधी रात को अचानक हमला न कर दे.
हाल ही में पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने बयान दिया कि भारत 36 घंटे के भीतर हमला कर सकता है. यह बयान बताता है कि पाकिस्तान में कितनी बेचैनी है.अब पाकिस्तान कूटनीति का सहारा ले रहा है. वह अमेरिका और चीन जैसे देशों से समर्थन पाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इन कोशिशों के बावजूद उसे वैसी मदद नहीं मिल रही, जैसी उसे उम्मीद थी. इसी कड़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी पाकिस्तान में काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.
अब सिर्फ 'खूबसूरत महिलाओं' का सहारा
वायरल वीडियो में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के करीबी और वरिष्ठ पत्रकार नजम सेठी को एक विवादित बयान देते सुना जा सकता है. वे कहते हैं कि अमेरिका में भारतीय प्रभाव का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान की खूबसूरत महिलाओं का सहारा लेना चाहिए
देखें वायरल वीडियो
वीडियो में नजम सेठी कहते हैं, कि अगर हमें अमेरिका में भारतीय लॉबी का असर कम करना है, तो हमें वहां ऐसी खूबसूरत पाकिस्तानी महिलाएं भेजनी होंगी जो पब जा सकें. थिंक टैंक में घुल-मिल सकें और अपनी खूबसूरती और ग्लैमर से अमेरिकी थिंक टैंक को प्रभावित कर सकें.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











