
पिता इस्माइल दरबार की दूसरी शादी से टूटे जैद दरबार, बर्बाद हुआ बचपन, बोले- 12 की उम्र से...
AajTak
जैद दरबार ने अपने बचपन की कठिनाइयों और माता-पिता के तलाक के बाद अकेलेपन की बात की है. उन्होंने बताया कि 10 साल की उम्र में माता-पिता के अलग होने के बाद 12 साल की उम्र से उन्हें अकेले रहना पड़ा.
जैद दरबार को पहली बार फेम का अहसास तब हुआ जब उनके पापा इस्माइल दरबार ने 'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास' के म्यूजिक के लिए कई अवॉर्ड जीते. इस्माइल का फिल्मी करियर तो सुपरहिट था, लेकिन पर्सनल लाइफ में काफी मुश्किलें आ रही थीं और उनके बच्चे इसकी मार झेलते रहे. एक नई इंटरव्यू में जैद ने इस बारे में खुलकर बात की और बताया कि 10 साल की उम्र में माता-पिता के तलाक के बाद वो 12 साल की उम्र से अकेले रहने लगे.
पेरेंट्स के तलाक से टूटे जैद मिर्ची प्लस के साथ बातचीत में जैद ने अपनी चाइल्डहुड शेयर की और कहा कि पेरेंट्स के तलाक ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया. उन्हें इमोशनली बहुत नुकसान हुआ. वो कहते हैं कि मेरे बचपन ने मुझे बहुत कुछ सिखाया. जब आप 10 साल के होते हो और माता-पिता अलग हो जाते हैं. फिर दोबारा शादी कर लेते हैं... हम इमोशनली डैमेज हो गए. 12 साल की उम्र से मैं अकेला रह रहा हूं, अकेला मतलब बिल्कुल अकेला. उन्होंने कहा कि उनकी स्ट्रगल्स अलग थीं, लेकिन इस इमोशनल उथल-पुथल ने जीवन में बहुत कुछ बता दिया.
जैद ने बताया कि 10 साल की उम्र में ही पैसे की कड़वी हकीकत समझ गए. वो कहते हैं कि मैंने 10 साल की उम्र में समझ लिया कि घर चलाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है और पैसे कमाने पड़ते हैं. बिना पैसे के कुछ नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि उन्हें 3 साल की छोटी बहन की देखभाल भी करनी पड़ी, जिससे कम उम्र में ही बड़ी जिम्मेदारियां आ गईं. उन्होंने श्यामक डावर के ग्रुप के साथ डांसर और ट्रेनर का काम करके पैसे कमाए.
पहले इस्माइल दरबार ने विक्की लालवानी के साथ चैट में अपनी दूसरी शादी के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था कि उनकी पहली पत्नी के साथ करीब 10 साल से प्रॉब्लम्स चल रही थीं. पहली पत्नी से बेटों संग रिश्ते पर उन्होंने कहा, ये उनकी महानता है कि उन्होंने जिंदगी में कभी मुझसे बुरा नहीं बोला. आज भी मेरा सम्मान करते हैं.
उन्होंने खुलासा किया था कि पहली शादी के दौरान ही दूसरी बीवी के साथ रिश्ता शुरू किया था. इस्माइल दरबार ने कहा कि हां, लेकिन तब हमारी मतभेद चरम पर थे. मैं तो दो महीने से अलग घर में रह रहा था. मैंने उन्हें कुछ नहीं बताया और सीधे सूरत जाकर आयशा से शादी कर ली.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












