
यमुना सफाई में हो रही देरी, कैसे लगेगी डुबकी? केंद्र सरकार ने केजरीवाल को चुनावी वादे की दिलाई याद
AajTak
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को भेजे एक पत्र में यमुना की सफाई के लिए केंद्र सरकार द्वारा हर मुमकिन सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए यह उम्मीद भी जताई है कि दिल्ली सरकार इस काम को प्राथमिकता देगी.
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर यमुना की सफाई से संबंधित परियोजनाओं को पूरा करने में हो रही देरी पर नाराज़गी जताई है. दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार, एक बजबजाते नाले में तब्दील हो चुकी यमुना की सफाई में ढिलाई कर रही है. केंद्र सरकार ने इसी देरी को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












