
'यमुना आज वेंटिलेटर पर है! हमारी नाकामियों के कारण नदी नाला बनी...', राज्यसभा में बोलीं स्वाति मालीवाल
AajTak
स्वाति मालीवाल ने कहा कि यमुना की लंबे समय से पूजा की जाती रही है, लेकिन आज 22 नाले नदी में गिरते हैं और रोजाना 238 मिलियन गैलन सीवेज इसमें डाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि स्थिति ऐसी है कि नदी में पानी से ज्यादा जहरीला झाग तैरता हुआ दिखाई देता है.
आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने यमुना को प्रदूषित होने से बचाने के लिए दिल्ली में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) स्थापित करने की जोरदार वकालत की. उन्होंने दिल्ली सरकार पर यमुना को साफ करने के लिए सिर्फ झूठे वादे करने का आरोप लगाया.
राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान यमुना में प्रदूषण का मुद्दा उठाते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के लोग भाग्यशाली हैं कि यमुना शहर से होकर गुजरती है, लेकिन त्रासदी ये है कि हमारी नाकामियों के कारण नदी नाले में बदल गई है.
स्वाति मालीवाल ने कहा कि यमुना की लंबे समय से पूजा की जाती रही है, लेकिन आज 22 नाले नदी में गिरते हैं और रोजाना 238 मिलियन गैलन सीवेज इसमें डाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि स्थिति ऐसी है कि नदी में पानी से ज्यादा जहरीला झाग तैरता हुआ दिखाई देता है.
स्वाति ने कहा कि नदी का केवल एक छोटा सा हिस्सा दिल्ली से होकर गुजरता है, लेकिन इसका 76 प्रतिशत हिस्सा प्रदूषित हो जाता है. उन्होंने कहा कि हर रोज फैक्ट्रियां अवैध रूप से भारी धातुओं और जहरीले रसायनों को नदी में बहा रही हैं और कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.
पीटीआई के मुताबिक मालीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 2021 में वादा किया था कि वह 2025 से पहले यमुना को इतना साफ कर देगी कि कोई भी इसमें डुबकी लगा सकेगा, लेकिन हजारों करोड़ खर्च करने के बाद भी स्थिति वैसी ही है जैसी पहले थी. स्थिति बहुत खराब है. यमुना हमारी मां है और वह वेंटिलेटर पर है. केवल राजनीति की जा रही है. उन्होंने दिल्ली सरकार पर झूठे वादे करने और आरोप-प्रत्यारोप में लिप्त होने का आरोप लगाया.
स्वाति मालीवाल ने कहा कि हमें युद्ध स्तर पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने होंगे, नहीं तो यमुना ऐसी ही रहेगी. हमें केंद्र सरकार के सहयोग की भी जरूरत है. सदन में शून्यकाल के दौरान मनोनीत सांसद सुधा मूर्ति ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) प्रदूषण और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने में मदद कर सकते हैं, और उन्होंने कई उपाय सुझाए. उन्होंने बैटरी निर्माण में भारत के आत्मनिर्भर बनने के महत्व पर भी जोर दिया.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






