
यमन में डिटेंशन सेंटर पर बड़ी एयर स्ट्राइक, 68 लोगों की मौत, हूती ने US पर लगाया हमले का आरोप
AajTak
यमन में अफ्रीकी प्रवासियों के लिए बनाए गए एक डिटेंशन सेंटर पर संदिग्ध अमरीकी हवाई हमले के बाद वहां की भयानक स्थिति सामने आई है. इस हमले में 68 लोगों की मौत हो गई. हूती विद्रोहियों ने हमले का आरोप अमेरिका पर लगाया है, लेकिन खबर लिखे जाने तक यूएस ने इस पर कुछ प्रतिक्रिया नहीं दी है.
यमन में अफ्रीकी प्रवासियों के डिटेंशन सेंटर पर बड़ा एयर स्ट्राइक किया गया है. इस स्ट्राइक में 68 प्रवासी मारे गए हैं. हूती का दावा है कि इस हमले को अमेरिका ने अंजाम दिया है, लेकिन खबर लिखे जाने तक अमेरिका की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
यह हमला (अगर अमेरिका ने किया है तो) पिछले छह सप्ताहों में हूतियों पर किए गए अमरीकी हवाई हमलों में से सबसे घातक माना जा रहा है. ईरान समर्थित हूती एक बड़ा हथियारबंद समूह है जिसका उत्तरी यमन पर कब्जा है. फिलिस्तीनियों के समर्थन में वे रेड सी में ट्रेडिंग शिप्स को लगातार निशाना बना रहे हैं. इसके लिए अमेरिका ने उसे 'अंजाम भुगतने' की चेतावनी भी दी है, और पहले कई हमले भी किए हैं.
यह भी पढ़ें: 'अमेरिकी एयर स्ट्राइक में अब तक 74 लोगों की मौत, 171 घायल', यमन के हूती विद्रोहियों का दावा
अमेरिका पर एयर स्ट्राइक करने का आरोप
बताया जा रहा है कि यह अमेरिकी संदिग्ध एयर स्ट्राइक यमन के सादा इलाके में हुआ है, जहां अफ्रीकी नागरिकों को डिटेंशन सेंटर में रखा गया था. रॉयटर्स के मुताबिक, हमले के बाद शवों पर धूल देखी गई, मलबे के साथ खून के धब्बे दिखाई दिए. रिपोर्ट में बताया गया है कि, रेस्क्यू टीम ने हमले के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया, जिसमें घायलों को स्ट्रेचर पर ले जाते देखा गया.
बमबारी में हवा में उछल गया शख्स!

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










