
यमन में इजरायल का बड़ा हमला, हूती प्रधानमंत्री की मौत का दावा
AajTak
इजरायल ने जमन में हूती विद्रोहियों पर बड़ा हमला किया है. इजरायल की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस हमले में हूतियों के प्रधानमंत्री की मौत हो गई है. इजराइल डिफेंस फोर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट कर यह दावा किया है कि हमले में हूती विद्रोहियों के प्रधानमंत्री समेत कई सीनियर अधिकारी और मंत्री भी मारे गए हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











