
म्यूजियम में 98 लाख के आर्टवर्क के हिस्से को खा गया लड़का, बोला- ये भी आर्ट है
AajTak
कोई म्यूजियम में लगे आर्टवर्क को कैसे खा सकता है? लेकिन दक्षिण कोरिया में एक लड़के ने ऐसा ही किया. दरअसल म्यूजियम में लगे 98 लाख रुपये के एक आर्टवर्क का एक हिस्सा एक पका हुआ केला भी था जिसे एक कॉलेज स्टूडेंट ने निकालकर खा लिया. इतना ही नहीं बल्कि उसने तो केला खाने के बाद छिलके को वापस चिपका दिया.
कई बार किसी की नादानी के चलते बड़ा नुकसान हो जाता है. इटली के जाने माने आर्टिस्ट Maurizio Cattelan के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. स्काई न्यूज के अनुसार एक म्यूजियम में लगे Cattelan के एक $1,20,000 (98 लाख रुपये) के आर्टवर्क के एक हिस्से को कोई खा गया. इस आर्टवर्क का नाम 'कोमेडियन' रखा गया था.
केला खाकर चिपका दिया छिलका
दक्षिण कोरिया के सियोल के Leeum Museum of Art में लगे WE एक्जिबिशन में दीवार पर एक पका हुआ केला टेप से चिपका हुआ था. थोड़ा अजीब है लेकिन ये Cattelan के एक आर्ट वर्क का हिस्सा था. अब यही केला म्यूजियम देखने आए सियोल यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने निकालकर खा लिया. इतना ही नहीं बल्कि उसने तो केला खाने के बाद छिलके को वापस चिपका दिया.
'भूख लगी थी तो खा लिया'
केला खाने वाले छात्र की पहचान नोह हुएन-सू के रूप में हुई है. इस घटना को नोह के दोस्त ने रिकॉर्ड कर लिया था और अब इसका वीडियो भी वायरल हो गया है. जब नोह से पूछा गया कि उसने ये हरकत क्यों की तो उसने कहा कि दरअसल वह घर से नाश्ता करके नहीं आया था और उसे भूख लगी थी. हालांकि स्थानीय मीडिया ने बताया कि म्यूजियम ने बाद में छिलके को हटाकर उसी स्थान पर एक नया केला रख दिया. म्यूजियम के प्रवक्ता का कहना है कि 'ये अचानक ही हो गया और कुछ समझ नहीं आया.'
'आर्ट वर्क को नुकसान को भी आर्ट मानें'

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











