
म्यांमार: सेना के खिलाफ प्रदर्शन जारी, 17 फरवरी तक कस्टडी में रहेंगी आंग सान सू की
AajTak
म्यांमार की सरकार से सेना द्वारा बेदखल कर दी गईं आंग सान सू की को अब 17 फरवरी तक रिमांड में ही रहना होगा.
म्यांमार की सरकार से सेना द्वारा बेदखल कर दी गईं आंग सान सू की को अब 17 फरवरी तक रिमांड में ही रहना होगा. म्यांमार में इस वक्त सबकुछ सेना ने अपने हाथ में ले लिया है. ऐसे में जब अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में आंग सान सू की को रिमांड में रखा जा रहा है. म्यांमार में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं और सू की को रिहा करने की मांग की जा रही है. लेकिन सेना द्वारा रिमांड बढ़ाए जाने के बाद ये तकरार बढ़ सकती है. बता दें कि बीते दिन हजारों की संख्या में इंजीनियर्स ने मार्च निकाला था, जिसमें आंग सान सू की को रिहा करने की मांग की गई थी. यांगोन में भी बीते दिनों जब इंटरनेट बंद कर दिया गया था और सेना ने एक बार फिर सड़कों पर टैंक घुमाने शुरू किए थे, तब भी कुछ संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए थे. सेना ने जब म्यामांर की सत्ता को अपने कब्जे में लिया तो सबसे पहले आंग सान सू की को हिरासत में लिया, साथ ही सरकार के सभी बड़े चेहरों को नजरबंद कर दिया गया. दुनिया के कई बड़े देशों ने म्यामांर के हालात पर चिंता व्यक्त की है और आंग सान सू की को जल्द रिहा करने की मांग की है.
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








