
म्यांमार की सेना ने अब गांव पर कर दी बमबारी, कल 114 लोगों को मार डाला था
AajTak
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया है कि म्यांमार के दक्षिणपूर्वी करेन राज्य के लगभग 3,000 ग्रामीणों को जातीय सशस्त्र समूह द्वारा रखे गए सुरक्षित जगह पर म्यांमार की सेना ने हवाई हमला किया.
म्यांमार में सत्ता पर सेना के कब्जा करने के बाद से ही वहां के आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. शनिवार को सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर म्यांमार की सेना ने कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की जिसमें 114 लोग मारे गए. जब इससे भी म्यांमार की सेना का मन नहीं भरा तो दमन करने के लिए अब प्रदर्शकारियों पर एयरस्ट्राइक (हवाई हमला) कर दिया. इसके बाद म्यांमार के दक्षिणपूर्वी करेन राज्य के लगभग 3,000 ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए थाइलैंड भागने पर मजबूर हो गए. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया है कि म्यांमार के दक्षिणपूर्वी करेन राज्य के लगभग 3,000 ग्रामीणों को जातीय सशस्त्र समूह द्वारा रखे गए सुरक्षित जगह पर म्यांमार की सेना ने हवाई हमला किया. करेन महिला संगठन ने कहा कि म्यांमार की सेना ने मुतारा जिले में सीमा के पास के पांच क्षेत्रों पर हवाई हमले किए, जिनमें एक विस्थापन शिविर भी शामिल है. समूह की ओर से एक बयान में कहा गया, "फिलहाल, ग्रामीण जंगल में छिप रहे हैं, क्योंकि शरण लेने के लिए 3,000 से अधिक लोग सीमा पार कर थाईलैंड जा चुके हैं." थाई पीबीएस ने बताया कि थाईलैंड में 3,000 लोग म्यांमार से पहुंचे थे. थाई अधिकारियों ने इस पर किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया.
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









