
म्यांमार की सड़कों पर टैंकों के साथ उतरी सेना, विरोध करने पर 20 साल तक के लिए जेल
AajTak
म्यांमार के कई प्रमुख शहरों में सेना सड़कों पर उतर आई है. इसी दौरान कानून में बदलाव करते हुए प्रदर्शनकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है.
म्यांमार की सेना ने देश में तख्तापलट का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी है कि उन्हें नए कानून के तहत 20 साल तक के लिए जेल में डाला जा सकता है. प्रदर्शनकारियों से कहा गया है कि अगर उन्होंने सुरक्षाबलों के काम में बाधा पहुंचाई या फिर सैन्य शासकों के खिलाफ नफरत भड़काने की कोशिश की तो जेल और जुर्माने की सजा दी जा सकती है. म्यांमार की सेना ने एक फरवरी को देश में तख्तापलट कर दिया था. (फोटोज- AP) सेना ने कहा है कि सुरक्षा बलों के काम में बाधा पहुंचाने पर 7 साल की जेल और जनता में डर पैदा करने या अस्थिरता लाने की कोशिश करने पर 3 साल तक की जेल हो सकती है. वहीं, सेना के आदेश के बाद देश के बड़े हिस्से में रविवार से सोमवार के बीच इंटरनेट को बंद कर दिया गया. मिकिइना में सुरक्षाबलों की ओर से गोलीबारी किए जाने की रिपोर्ट भी आई है.
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








