
म्यांमार की भयावह तस्वीरें, सत्ता के नशे में चूर सेना ने सड़कों पर बिछा दीं 169 लाशें
AajTak
म्यांमार में शनिवार को 'आर्म्ड फोर्सेज डे' इस देश के लोगों के लिए भयावह साबित हुआ. म्यांमार नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, म्यांमार के 50 शहरों और कस्बों में कम से कम 169 प्रदर्शनकारी मारे जा चुके हैं. रिपोर्ट के अनुसार, आर्म्ड फोर्सेज डे के मौके पर सेना की चेतावनी के बावजूद सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों पर गोलियां बरसाने के बाद सैन्य प्रमुख मिन आंग लाइंग और उनके जनरलों ने रात में भव्य पार्टी भी की.
म्यांमार में 'आर्म्ड फोर्सेज डे' कई प्रदर्शनकारियों के लिए भयावह साबित हुआ. पिछले महीने से ही सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सैंकड़ों लोगों को मारा गया है. म्यांमार नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, आर्म्ड फोर्सेड डे के दिन 50 शहरों और कस्बों में प्रोटेस्ट कर रहे 169 प्रदर्शनकारी मारे जा चुके हैं. रिपोर्ट के अनुसार, आर्म्ड फोर्सेज डे के मौके पर सेना की चेतावनी के बावजूद सड़कों पर कई प्रदर्शनकारियों उतरे थे. इन प्रदर्शनकारियों पर गोलियां बरसाने के बाद सैन्य प्रमुख मिन आंग लाइंग और उनके जनरलों ने रात में भव्य पार्टी भी की. कई रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया है कि जब प्रदर्शनकारियों का अंतिम संस्कार किया जा रहा था तो सेना ने उसमें भी दखल देने की कोशिश की और सेना ने ओपन फायरिंग के साथ ही ग्रेनेड्स भी फेंके थे. हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. वही सेना के हिंसक एक्शन के बावजूद म्यांमार में प्रदर्शनकारियों का विरोध-प्रदर्शनों का सिलसिला थमा नहीं है. म्यांमार में मारे जाने वाले लोगों में एक 20 साल की नर्स भी शामिल है जो रेस्क्यू टीम के साथ काम कर रही थी. इसके अलावा एक फुटबॉलर, डॉक्टर, महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने वाली एक्टिविस्ट, एक बैंक कर्मचारी, हड़ताल पर चल रहा एक पुलिसवाला और एक टूर गाइड जैसे कई लोग हैं जिनके मारे जाने की पुष्टि की जा चुकी है.
Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












