
मौसम पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का साया... कहीं बर्फबारी, कहीं कोहरा तो कहीं शीतलहर का सितम, जानें कब कम होगी सर्दी?
AajTak
पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का दौर शुरू हो गया है. वहीं, मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. मौसम विभाग की मानें तो इस वक्त तीन पक्षिमी विक्षोभ एक्टिव हैं जिनके असर से पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं.
IMD Weather Update, Western Disturbance: उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों कड़ाके की ठंड और कोहरा देखने को मिल रहा है. वहीं, पहाड़ी राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की गतिविधियां भी देखने को मिल रही हैं. मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले दिनों में अभी और बर्फबारी, सर्दी और कोहरे का सितम देखने को मिलेगा. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, तीन पश्चिमी विक्षोभों की सक्रीय होने की वजह से मौसम का ये मिजाज देखने को मिल रहा है.
पश्चिमी विक्षोभों के चलते बारिश, बर्फबारी का पूर्वानुमान मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 30 जनवरी से लेकर 2 फरवरी 2024 तक जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में भारी बारिश तथा बर्फबारी हो सकती है. वहीं, अगले चार दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ने की उम्मीद है. पश्चिमी विक्षोभों की वजह से उत्तर भारत के राज्यों में बारिश तथा बर्फबारी जारी रहने का पूर्वानुमान है.
पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षभों के चलते हिमाचल प्रदेश और पंजाब में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका भी है. पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
उत्तरी राजस्थान के हिस्सों में कोहरा मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक, देश के कुछ हिस्सों में तापमान के गिरने से ठंड बनी रहेगी. इनमें बिहार भी शामिल है. उत्तर प्रदेश के हिस्सों में भी सर्दी का प्रकोप रहेगा. बारिश की वजह से अगले पांच दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर से राहत मिलेगी. देश के कई हिस्सों में अगले दो-तीन दिनों के दौरान कोहरे से छुटकारा नहीं मिलेगा. उत्तर प्रदेश के बड़े इलाके को घने से बहुत घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है. बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा रहेगा. उत्तरी राजस्थान के हिस्सों में भी कोहरा रहेगा.
खत्म हुआ पहाड़ों का सूखा इस सर्दी में उत्तरी पहाड़ों पर अभी तक बर्फबारी नहीं हुई थी जिस कारण उत्तर भारत के सभी पहाड़ी राज्यों में लगभग 100% की बड़ी कमी दर्ज की गई है. पिछले रविवार को मध्य और ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी की गतिविधि शुरू हुई. साथ ही निचली पहाड़ियों पर भी हल्की बारिश हुई. पहाड़ों पर आज यानी 30 जनवरी को बर्फबारी और बारिश का प्रसार और तीव्रता बढ़ेगी.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




