
मौसम: गुजरात-आंध्र प्रदेश में बारिश का कहर, अभी नहीं मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, 4 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पूर्वी गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, दिल्ली में 4 और 5 सितंबर को मध्यम से तेज गति की बारिश होने की संभावना है.
देश के अधिकांश राज्यों में बारिश का दौर जारी है. वहीं, गुजरात, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. मौसम विभाग ने 4 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पूर्वी गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है.
गुजरात का मौसम गुजरात में इस साल अब तक सीजन की औसत वर्षा 116 प्रतिशत से अधिक दर्ज हो चुकी है. अभी भी राज्य के अधिकांश जिलों में वर्षा जारी है. ऐसे में मौसम विभाग ने गुजरात में अगले सात दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौजूदा स्थिति में बारिश के चार सिस्टम सक्रिय होने से कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है.
अहमदाबाद मौसम विभाग के डायरेक्टर एके दास ने बताया कि गुजरात पर मौजूदा स्थिति में लो प्रेशर, शियर जोन, मॉनसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्क्यूलेशन बना हुआ है, जो अगले दो दिन मध्य और दक्षिण गुजरात के जिलों में भारी बारिश लाएगा. कल तक गुजरात पर ओफशोर ट्रफ भी मौजूद था, लेकिन अब वो लेस मार्क में परिवर्तित हो चुका है. साथ ही में दक्षिण गुजरात में बन रहा डीप डिप्रेशन भी कमजोर होकर लो प्रेशर में तब्दील हुआ है. इसलिए मछुआरों को समुद्र किनारे ना जाने की चेतावनी जारी की गई है.
मौसम विभाग ने 4 सितंबर को गुजरात के बनासकांठा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, तापी, दमन, दादरा और नगर हवेली में बारीश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, 5 सितंबर को कच्छ, बनासकांठा, पाटन, महेसाणा, साबरकांठा, अमरेली, भावनगर, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, तापी, दमन, दादरा और नगर हवेली में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
अगले 2 दिन में इन इलाकों में बारिश की संभावना इसके अलावा 6 सितंबर को अमरेली, भावनगर, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, तापी, दमन, दादरा और नगर हवेली, कच्छ, बनासकांठा, पाटन, महेसाणा और साबरकांठा में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 7 सितंबर को बनासकांठा, साबरकांठा, नवसारी, वलसाड, तापी, दमन, दादरा और नगर हवेली में येलो अलर्ट तो 8 और 9 सितंबर को नवसारी, वलसाड, तापी, दमन, दादरा और नगर हवेली में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
बता दें कि दक्षिण गुजरात के लगभग सभी जिलों में वर्षा जारी है. गांधीनगर स्थित स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान भरूच के वालिया तालुका में सबसे ज्यादा 12 इंच बारिश हुई है. वहीं, तापी के सोनगढ़ में 10 इंच से ज्यादा और व्यारा तालुक में 9 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में डांग जिले में सबसे ज्यादा औसतन 6 इंच से ज्यादा बारिश हुई, जबकि पूरे तापी जिले में 5 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




