
मौनी रॉय का नया सॉन्ग पतली कमरिया रिलीज, एक्ट्रेस ने बिखेरा जलवा
AajTak
मौनी रॉय का नया गाना 'पतली कमरिया' रिलीज हो चुका है, जिसने रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी. इस गाने की वीडियो में मौनी का ग्लैमरस लुक साफ नजर आ रहा है.
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं. मौनी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैंस का दिल जीतती नजर आती हैं. मौनी रॉय का स्टाइल और ग्लैमरस लुक बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस को टक्कर देता हैं. एक्ट्रेस का हाल ही में गाना 'पतली कमरिया' रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इस गाने को टी-सीरीज ने अपने यू-ट्यूब चैनल से रिलीज किया है, जिसे कुछ ही समय में लाखों बार देखा जा चुका है. इसके अलावा मौनी ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने गाना रिलीज होने की जानकारी दी. मौनी का नया गाना हुआ रिलीज मौनी ने ये पोस्ट अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें उनके गाने की क्लिप नजर आ रही है. 'पतली कमरिया' सॉन्ग में मौनी रॉय का स्टाइल और उनका डांस वाकई कमाल का लग रहा है. इस गाने पर उनके फैंस अपने लाइक्स और कमेंटस द्वारा बेहद प्यार दे रहे हैं. साथ ही में मौनी को अपने पोस्ट पर काफी प्रतिक्रियां मिल रही है.More Related News

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












