
मोहाली: Video लीक से टूटा भरोसा, आंखों में गुस्सा, मोहाली की सड़कों पर हजारों लड़कियों का हुजूम
AajTak
मोहाली में यूनिवर्सिटी के वायरल वीडियो कांड में रविवार को पूरे दिन स्टूडेंट ने धरना-प्रदर्शन किया. इस मामले में सोमवार को बवाल जारी रहने की उम्मीद है. मामले में अब तक आरोपी छात्रा और उसके बॉयफ्रेंड की गिरफ्तारी हो चुकी है. बॉयफ्रेंड को शिमला से पकड़ा गया है, जबकि एक शख्स हिरासत में है. तीनों से पूछताछ की जा रही है.
आंखों में जबरदस्त गुस्सा, हाथों में बैनर पोस्टर, जुबां पर जोरदार नारेबाजी. इस तरह के नजारे रविवार को पूरे दिन मोहाली में नजर आए. प्राइवेट यूनिवर्सिटी के सामने जुटीं हजारों छात्राएं 'वी वॉन्ट जस्टिस' (हमें न्याय चाहिए) के नारे लगाती रहीं. उन्हें कई बार समझाने की कोशिश की गई. लेकिन उन्होंने अपनी मांगें पूरी होने तक पीछे हटने से इनकार कर दिया.
मोहाली की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में छात्राओं के वीडियो लीक होने के मामले में बवाल जारी है. हजारों छात्राएं यूनिवर्सिटी के सामने प्रोटेस्ट कर रही हैं. यूनिवर्सिटी की एक छात्रा पर हॉस्टल में रहने वाली 50-60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो बनाकर लीक करने का आरोप है.
मामला 17 सितंबर को सामने आया, जब हॉस्टल की लड़कियों ने आरोप लगाया कि एक छात्रा ने कई गर्ल स्टूडेंट्स का वीडियो बनाकर अपने बॉयफ्रेंड को भेज दिया है. हंगामा बढ़ा तो सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया. उससे पूछताछ करने पर शिमला में रहने वाले बॉयफ्रेंड के बारे में जानकारी मिली.
अगले दिन 18 सितंबर को बवाल और बढ़ गया. यूनिवर्सिटी में हजारों छात्राओं ने दिनभर धरना-प्रदर्शन किया. इधर, पुलिस ने बॉयफ्रेंड की तलाश में शिमला में अभियान चलाया और शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
अब इस उम्मीद में बॉयफ्रेंड से पूछताछ की जा रही है कि मामले में कुछ और अहम खुलासे हो सकें. बॉयफ्रेंड की गिरफ्तारी के बाद 18 सितंबर की रात पुलिस ने शिमला में एक 31 वर्षीय शख्स को हिरासत में ले लिया. इस शख्स से भी पूछताछ की जा रही है.
देर रात डेढ़ बजे धरना खत्म करवाने का ऐलान

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









