
मोहाली वीडियो लीक पर यूनिवर्सिटी का एक्शन, 6 दिन के लिए कैंपस बंद, 2 वॉर्डन सस्पेंड
AajTak
मोहाली में लड़कियों के वायरल वीडियो कांड के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हॉस्टल की दो वार्डन को सस्पेंड कर दिया है. इससे पहले कैंपस में कक्षाएं छह दिन के लिए सस्पेंड कर दी गई थीं. यूनिवर्सिटी के कई छात्र-छात्राएं कैंपस छोड़कर जा रहे हैं. इस कांड के बाद हॉस्टल के सभी वार्डन का तबादला किया जा रहा है.
मोहाली में लड़कियों के वायरल वीडियो कांड के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हॉस्टल की दो वार्डन को सस्पेंड कर दिया है. इनमें से एक वार्डन वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रही थी, जो आरोपी छात्रा को लताड़ लगा रही थी. इससे पहले कैंपस में कक्षाएं छह दिन के लिए सस्पेंड कर दी गई थीं.
इनमें से एक वार्डन का वीडियो रविवार को वायरल हुआ था, जिसमें गुस्से में दिख रही वार्डन हॉस्टल में आरोपी लड़की से कहती नजर आ रही है, ''...बेशर्म कहीं की. किसने बोला तुझसे वीडियो बनाने के लिए...तेरे को आज ही सस्पेंड करेंगे...कितना गंदा, घिनौना काम कर रही है तू...'' देखें पूरा वीडियो-
आरोप है कि छात्रा ने अपने साथ रहने वाली लड़कियों की नहाते समय के 50-60 वीडियो क्लिप रिकॉर्ड करके शिमला के रहने वाले बॉयफ्रेंड को भेज दिए. इसके बाद उस लड़के ने कथित तौर पर वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर अपलोड कर दीं. इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाईलेवल जांच के आदेश दिए हैं.
6 दिन के लिए कक्षाएं सस्पेंड
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छह दिन के लिए कक्षाएं सस्पेंड कर दी हैं. कई छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी कैंपस छोड़कर जा रहे हैं. प्रशासन द्वारा सभी मांगें स्वीकार करने के बाद देर रात करीब डेढ़ बजे छात्रों ने धरना खत्म कर दिया. इस कांड के बाद हॉस्टल के सभी वार्डन का तबादला किया जा रहा है. इसके साथ ही हॉस्टल की टाइमिंग भी बदल गई है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









