
मोहाली: बेकाबू मर्सिडीज का कहर, कार को टक्कर, साइकिल सवारों को रौंदा, 3 लोगों की मौत
AajTak
मटौर थाने की पुलिस चंडीगढ़ नंबर की मर्सिडीज कार के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपी उनकी गिरफ्त में होंगे.
मोहाली में एयरपोर्ट रोड पर स्थित राधा स्वामी चौक पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने कहर मचा दिया. इस दौरान मर्सिडीज कार ने पहले एक अर्टिगा टैक्सी कार को हिट किया, फिर वहां से गुजर रहे दो साइकिल सवारों को रौंद डाला. आखिर में मर्सिडीज कार करीब चालीस फुट दूर रोड किनारे लगे लोहे की ग्रिल को तोड़कर रुकी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. इसमें दो अर्टिगा कार सवार और एक साइकिल सवार शामिल हैं. मृतकों की पहचान धर्मप्रीत (22) निवासी गोलूमाजरा नजदीक दप्पर लालडू, अंकुश नरूला (29) जीरकपुर (दोनों यूएस बेस्ड कंपनी मे काम करते थे) और राम प्रसाद के रूप में हुई है. पुलिस ने सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं.
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









