
मोहाली: पीड़ित छात्रा का दावा- 'आरोपी ने 50-60 गर्ल्स के नहाते हुए बनाए वीडियो, बॉयफ्रेंड को किए शेयर'
AajTak
यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल की रहने वाली फर्स्ट ईयर की एक छात्रा ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में बताया है कि आरोपी छात्रा एमबीए की पढ़ाई कर रही है. उसने वॉशरूम में मोबाइल रखकर 50-60 छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बनाए हैं. छात्रा के मुताबिक, आरोपी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ वीडियो शेयर किए हैं.
मोहाली में यूनिवर्सिटी की गर्ल स्टूडेंट्स के नहाते हुए वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी छात्रा ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि उसने सिर्फ अपना ही वीडियो भेजा है, किसी दूसरी छात्रा का वीडियो नहीं बनाया है. वहीं इसको लेकर यूनिवर्सिटी की एक स्टूडेंट ने बताया कि उसने 50-60 छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बनाए हैं.
यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल की रहने वाली फर्स्ट ईयर की एक छात्रा ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में बताया है कि आरोपी छात्रा एमबीए की पढ़ाई कर रही है. उसने वॉशरूम में मोबाइल रखकर 50-60 छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बनाए हैं. छात्रा के मुताबिक, आरोपी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ वीडियो शेयर किए हैं.
छात्रा के मुताबिक, गर्ल्स हॉस्टल पहले बॉयज हॉस्टल था, इसे बाद में गर्ल्स हॉस्टल में तब्दील किया गया है. हालांकि अभी कई बॉयज यहां रह रहे हैं. छात्रा ने दावा किया है कि हॉस्टल वार्डन और अन्य पदाधिकारी मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद हमने विरोध प्रदर्शन किया. इससे पहले मोहाली के एसएसपी विवेक सोनी ने कहा था कि आरोपी स्टूडेंट ने पूछताछ में बताया है कि उसने किसी दूसरी छात्रा का वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया है. उसने सिर्फ अपना ही वीडियो रिकॉर्ड करके भेजा है. एसएसपी के मुताबिक, आरोपी का मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा.
शिमला भेजी गई पुलिस टीम
मोहाली के एसएसपी (ग्रामीण) ने बताया कि आरोपी छात्रा के बॉयफ्रेंड के पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम शिमला भेजी गई है. वह शिमला में रहता है. हॉस्टल वार्डन, जिसने छात्रा से वीडियो डिलीट करने के लिए कहा था, उससे भी पूछताछ की जाएगी. शुरुआती जांच में आरोपी ने बताया था कि उसने अपने वीडियो बॉयफ्रेंड के साथ शेयर किए. हॉस्टल की लड़कियों को बंद करने के आरोप झूठे हैं.
सबूत जुटाने में जुटी पुलिस

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










