
मोहाली: नहाते वक्त गर्ल स्टूडेंट्स का वीडियो बनाने पर प्राइवेट यूनिवर्सिटी में हंगामा, एक छात्रा गिरफ्तार
AajTak
पंजाब की मोहाली जिले में प्राइवेट यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने सुसाइड करने का प्रयास किया है, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि पुलिस ने इसे महज के सोशल मीडिया अफवाह बताया है और इसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
पंजाब में मोहाली की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में शनिवार की देर शाम छात्राओं ने जमकर हंगामा किया. प्रदर्शन कर रही छात्राओं का आरोप है कि एक गर्ल स्टूडेंट ने नहाते समय कई छात्राओं का वीडियो बनाकर वायरल किया है. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है.
यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट वेलफेयर ऑफिसर ने बताया कि किसी छात्रा ने सुसाइड का प्रयास नहीं किया है. केवल एक गर्ल स्टूडेंट बेहोश हो गई जो अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है. इसके अलावा जिस आरोपी छात्रा ने MMS बनाया है, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले की सूचना साइबर क्राइम ब्रांच को दे दी गई है अब आरोपी छात्रा से पूछताछ की जा रही है. मोहाली जिले के डीएसपी रूपिंदर कौर ने बताया है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली ई है. इसके साथ ही आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है.
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने किया ट्वीट
मोहाली की घटना को लेकर पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने छात्राओं से अपील की है कि शांति बनाए रखें, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने लिखा, "मैं यूनिवर्सिटी के सभी छात्रों से अपील करता हूं कि शांत रहें, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. ये एक संवेदनशील मामला है और हमारी बहनों-बेटियों से संबंधित है. हमें बहुत सतर्क रहना चाहिए. एक समाज के रूप में यह हमारी भी परीक्षा है."
SSP पहुंचे यूनिवर्सिटी, बताया- सुसाइड के प्रयास का कोई केस नहीं
मोहाली के एसएसपी भी यूनिवर्सिटी पहुंच गए हैं. एसएसपी विवेक सोनी ने बताया कि हंगामे के बारे में हमें सूचना मिली थी, इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी छात्रा को हिरासत में ले लिया गया है. काफी सबूत हैं और कुछ और जुटाने हैं. यह भी सामने आया है कि आरोपी किसी को शिमला में वीडियो भेजती थी. हम इस मामले में भी जांच कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वहां वीडियो क्यों भेजे गए. वहीं सुसाइड के प्रयास को लेकर कहा कि ऐसा कोई मामला हमारे संज्ञान में नहीं आया है. इस मामले में आईपीसी की धारा 354C और आईटी एक्ट 66A और 67A के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










