
मोहाली: आरोपियों के वकील का चौंकाने वाला खुलासा, दूसरी लड़की का वीडियो बनाने की बात कबूली
AajTak
मोहाली MMS कांड के तीनों आरोपियों को कोर्ट ने सात दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है. कोर्ट में आरोपियों के वकील ने कहा कि आरोपी छात्रा ने एक दूसरी लड़की का MMS भी बनाया था लेकिन उसमें लड़की की पहचान उजागर नहीं हो रही है. इस बीच यूनिवर्सिटी ने आंतरिक जांच कमेटी गठित की है. इसमें 9 सदस्य हैं.
चंडीगढ़ की प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो लीक करने के तीनों आरोपियों पर शिकंजा कसता जा रहा है. सोमवार को उन्हें मोहाली के खरड़ कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. कोर्ट में आरोपियों के वकील ने एक चौंकाने का खुलासा भी किया. वकील ने माना कि आरोपी लड़की ने दूसरी लड़की का वीडियो भी बनाया था. जबकि अबतक पुलिस इससे इनकार करती रही है.
जहां 60 लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट पर लीक होने का दावा हो रहा. वहीं पुलिस ने इससे इनकार किया है. पुलिस का कहना था कि लड़की ने सिर्फ अपने वीडियो बनाकर शेयर किए थे.
कोर्ट में क्या कुछ हुआ?
मोहाली कांड के तीनों आरोपियों को आज सोमवार को पुलिस ने वीडियो कांड की मुख्य आरोपी एमबीए की छात्रा, उसके बॉयफ्रेंड सनी मेहता और उसके दोस्त रंकज वर्मा को खरड़ मोहाली की अदालत में पेश किया था. कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने जज के सामने आरोपियों के मोबाइल फोन रखे और एक फोटोग्राफ भी दिखाई. पुलिस ने तीनों आरोपियों का 10 दिन का रिमांड मांगा था लेकिन अदालत में सिर्फ 7 दिन की पुलिस रिमांड स्वीकार की.
आरोपियों की तरफ से अदालत में मोहाली के वकील संदीप शर्मा पेश हुए. उन्होंने यह कहकर सबको चौंका दिया कि आरोपी छात्रा ने एक दूसरी लड़की का वीडियो भी बनाया था लेकिन उसमें लड़की की पहचान उजागर नहीं हो रही है.
बेकरी चलाता है आरोपी छात्रा का बॉयफ्रेंड, दोस्त के फोन से मिला था आपत्तिजनक वीडियो

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









