
मोहम्मद शमी के गांव में उत्सव जैसा माहौल, लोग बोले- भारत बड़े अंतर से जीतेगा विश्वकप का मुकाबला
AajTak
भारतीय टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में आज उत्सव जैसा माहौल है. गांव के लोगों का कहना है कि शमी आज फिर कमाल करेंगे. आज भारत बड़े अंतर से विश्वकप का मुकाबला जीतेगा. बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मैच में शमी ने सात विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई थी.
India Vs Australia, ICC World Cup 2023 Final: आज 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला होने जा रहा है. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. विश्व कप मुकाबले को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल है. भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी के गांव में भी लोग उत्साहित हैं. उनका कहना है कि आज भारत बड़े अंतर से विश्व कप जीतेगा.
बता दें कि मोहम्मद शमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के सहसपुर अलीनगर के रहने वाले हैं. इस गांव के लोगों को गर्व हो रहा है कि उनके यहां का बेटा भारतीय क्रिकेट टीम का शानदार खिलाड़ी है. गांव के सुनील, रमित, सिराज, मोहम्मद सलाम व बकरुद्दीन का कहना है कि पिछले मुकाबलों की तरह आज भी भारतीय टीम कमाल करेगी. हमारे गांव के मोहम्मद शमी आज फिर कमाल करेंगे.
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में शमी ने लिए थे सात विकेट
बता दें कि मोहम्मद शमी ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए विश्व कप सेमीफाइनल मैच में 7 विकेट लेकर भारत को शानदार जीत दिलाई थी. इसी मैच में वह वनडे क्रिकेट में चौथी बार पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए थे. इसके अलावा उनके नाम एक और शानदार रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वर्ल्ड कप 2023 में 50 विकेट लेने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.
मोहम्मद शमी के भाई हसीब अहमद और मां अंजुम आरा ने कहा कि आज का मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है. हम दुआ करते हैं कि आज भारत शानदार तरीके से जीत हासिल करे. शमी की मां ने कहा कि मैं टीवी पर बेटे का पूरा मैच देखती हूं. मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मेरा बेटा देश के लिए खेल रहा है.
शमी के गांव में स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





