
मोहब्बत के जाल में फंसा तुफैल, बन गया 'गजवा-ए-हिंद' का सिपाही... देश में ISI के जासूसों पर सबसे बड़ा खुलासा
AajTak
भारत में जासूसी की एक ऐसी साजिश का खुलासा हुआ है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को भी चौंका दिया है. ज्योति जासूसी केस से शुरू हुई पाकिस्तानी साजिश की परतें अब खुलती जा रही हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों से अब तक 15 से ज्यादा जासूसों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इतना ही नहीं पूछताछ के दौरान कई हैरान कर देने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं.
भारत में जासूसी की एक ऐसी साजिश का खुलासा हुआ है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को भी चौंका दिया है. ज्योति जासूसी केस से शुरू हुई पाकिस्तानी साजिश की परतें अब खुलती जा रही हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों से अब तक 15 से ज्यादा जासूसों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इतना ही नहीं पूछताछ के दौरान कई हैरान कर देने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं.
ताजा मामला वाराणसी से है. वहां यूपी एटीएस के हाथ एक ऐसा जासूस लगा है जो न सिर्फ पाकिस्तान की महिला एजेंट के प्रेमजाल में फंसा बल्कि भारत के खिलाफ जंग छेड़ने की तैयारी में भी जुटा हुआ था. आरोपी का नाम है मोहम्मद तुफैल. वो सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान की एक महिला नफीसा के संपर्क में आया. नफीसा खुद को आम लड़की बताती थी.
असल में वह आईएसआई की सीनियर हैंडलर थी. नफीसा ने तुफैल को अपने हनी ट्रैप में इस तरह फंसाया कि वह उसे रोज फोटो, वीडियो और भारत के संवेदनशील ठिकानों की जानकारी भेजने लगा. नफीसा के कहने पर तुफैल ने अपने मोबाइल की जीपीएस लोकेशन हमेशा ऑन रखनी शुरू कर दी थी. वह जहां भी जाता, वहां की तस्वीरें और वीडियो भेजता रहता था.
नफीसा उससे कहती, "तुमको दिन में जितनी बार देखूं, मन नहीं भरता, जहां जाओ वहां से तस्वीर भेजो." इश्क और देशद्रोह के इस मेल में तुफैल धीरे-धीरे एक जासूस ही नहीं, बल्कि आतंक की मानसिकता का भी शिकार हो गया. पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि तुफैल खुद को 'गजवा-ए-हिंद' और 'हदीस' के लिए लड़ने वाला सिपाही बताता था.
उसकी सोच कट्टरपंथ से इतनी जहरीली हो चुकी थी कि वो युवाओं को भी इस मुहिम से जोड़ने लगा. उसके फोन से करीब 800 पाकिस्तानी नंबर मिले हैं और वह 19 व्हाट्सएप ग्रुप्स को चलाता था. इन ग्रुप्स में वाराणसी और आजमगढ़ के युवा जुड़े थे, जिन्हें वो पाकिस्तानी मौलाना साद के वीडियो भेजकर अक्सर भड़काता रहता था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











