
मोस्ट वांटेड मर्डर केस: वीरेंद्र की पहली पत्नी ने लवर संग रची साजिश, हत्या में शहाबुद्दीन गैंग का नाम
AajTak
बिहार के मोस्ट वांटेड अपराधी वीरेंद्र उर्फ गोरख ठाकुर हत्याकांड मामले में वीरेंद्र की पत्नी ने पहली पत्नी प्रियंका, प्रियंका के प्रेमी बिट्टू और बिहार के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के शूटर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. लखनऊ पुलिस इस समय बिहार में है. लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा किया जाएगा.
लखनऊ में बिहार के मोस्ट वांटेड अपराधी वीरेंद्र उर्फ गोरख ठाकुर की हत्या में अंडरवर्ल्ड से संबंध रखने वाले बिहार के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन गैंग का नाम सामने आ रहा है. मृतक वीरेंद्र की पत्नी ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. इसमें वीरेंद्र की पहली पत्नी प्रियंका, उसका प्रेमी बिट्टू जायसवाल और शहाबुद्दीन का शूटर फिरदौस शामिल है. मुकदमा दर्ज करके लखनऊ पुलिस बिहार में पहुंची. जांच में सामने आया कि फिरदौस ने ही चार साथियों को भेजकर वीरेंद्र का मर्डर करवाया.
पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग, धोखा और साजिश का है. बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित नरकटियागंज की रहने वाली प्रियंका साल 2008 में शहर के एसएस शर्मा पब्लिक स्कूल में पढ़ने जाती थी. उस समय वीरेंद्र उर्फ गोरख ठाकुर का नरकटियागंज सहित पूरे बेतिया पर दबदबा था. प्रियंका की दिल्लगी स्कूल के रास्ते में पान की दुकान लगाने वाले बिट्टू जायसवाल से हो गई. वीरेंद्र भी बिट्टू की दुकान पर जाया करता था, इसलिए वह भी स्कूल टीचर से परिचित हो गया.
प्रियंका से की जबरन शादी पान वाले बिट्टू और प्रियंका की प्रेम कहानी इतनी आगे बढ़ी कि दोनों घर से भाग गए. हालांकि, उस दौरान वीरेंद्र ठाकुर भी आपराधिक मामलों के चलते बिहार से फरार होकर यूपी की राजधानी लखनऊ में रहने लगा था. बिट्टू को लगा कि वीरेंद्र ही उसे पुलिस और प्रियंका के घरवालों से बचा सकता है, इसलिए वह प्रेमिका को लेकर उसकी शरण मे लखनऊ पहुंच गया. वीरेंद्र ने उन्हें पनाह दी. लेकिन कुछ दिन बाद वीरेंद्र की नीयत खराब हो गई और उसने बिट्टू को गालियां देकर घर से भगा दिया. फिर प्रियंका से जबरन शादी कर ली. उसके खौफ से बिट्टू सहम गया और प्रियंका ने भी खामोशी ओढ़ ली. प्रियंका और वीरेंद्र तकरीबन 13 साल साथ रहे और दोनों के 3 बच्चे भी हुए.
फिरदौस की बहन को भी प्रेम जाल में फंसाया
इसी बीच इस कहानी में नया मोड़ आ गया. दरअसल, साल 2015 में बेतिया में रेत खनन का ठेका हथियाने के लिए स्थानीय माफिया रईस खान के इशारे पर गुर्गे फिरदौस ने एक ठेकेदार को गोली मार दी थी. फिरदौस की चचेरी बहन खुशबुन तारा लखनऊ में रहकर पढ़ाई कर रही थी. गोलीकांड के बाद फिरदौस अपनी बहन के पास छिपने आ गया. लेकिन वहां न जाकर उसने वीरेंद्र ठाकुर के घर शरण ले ली. फिरदौस के साथ वीरेंद्र भी अक्सर खुशबुन तारा के पास जाने लगा. वह खुशबुन को पढ़ाई के लिए रुपये देने से लेकर हर तरह से मदद करने लगा. धीरे-धीरे वीरेंद्र ने खुशबुन को प्रेमजाल में फंसा लिया, जिससे फिरदौस काफी नाराज हो गया.
लड़कियों से मिलने पहुंचे वीरेंद्र पर की फायरिंग 2019 में शहाबुद्दीन गैंग के शूटर फिरदौस ने वीरेंद्र की पहली पत्नी प्रियंका को चचेरी बहन खुशबुन और वीरेंद्र के रिश्ते के बारे में बताया. फिर प्रियंका और उसके प्रेमी बिट्टू जायसवाल को भी अपनी तरफ कर लिया. फिरदौस यह जनता था कि लड़कियां वीरेंद्र की कमजोरी हैं. इसके बाद कई लड़कियों से वीडियो चैट करवाकर वीरेंद्र को किसी तरह लखनऊ के चारबाग स्टेशन बुलाया गया. वीरेंद्र की पत्नी प्रियंका भी फिरदौस के संग इस साजिश में शामिल थी. 2 जुलाई 2019 को प्लानिंग के तहत प्रियंका अपने पति वीरेंद्र को लेकर चारबाग पहुंची. वीरेंद्र वहां प्रियंका को एक मॉल के बाहर छोड़कर किसी बहाने से लड़कियों से मिलने के लिए चारबाग स्टेशन पर छोटी लाइन के सामने पहुंचा. वहां पहले से मौजूद फिरदौस और उसके शूटरों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. वीरेंद्र की पीठ पर तीन बुलेट लगीं और वह हमेशा के लिए अपाहिज हो गया.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





