
मोसाद की साजिश, गेस्ट हाउस में धमाका और हमास चीफ की मौत... जानें इस्माइल हानिया की मौत का पूरा सच!
AajTak
31 जुलाई को हमास के पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानिया की नॉर्थ तेहरान के बेहद सुरक्षित घर में बम धमाके में मौत हो गई. हानिया की मौत के बाद शुरुआती ख़बर यही थी कि हानिया की मौत किसी मिसाइल स्ट्राइक में हुई है. लेकिन हानिया की मौत का जो सच अब सामने आया है, वो बेहद चौंकाने वाला है.
Hamas Chief Ismail Haniyeh Death Inside Story: वो 20 मई 2024 का दिन था. उस दिन ईस्ट अजरबैज़ान के पहाड़ी इलाके में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और ईरान के विदेश मंत्री समेत कुल आठ लोग एक हेलीकॉप्टर क्रैश में मारे गए थे. इस हादसे से ठीक एक महीने पहले अप्रैल में ईरान इज़रायल पर ड्रोन से हमला करता है. यहीं से सवाल उठता है कि क्या ईरानी राष्ट्रपति का चॉपर ख़राब मौसम का शिकार हुआ था या फिर हादसे के पीछे कोई साज़िश थी? इस सवाल का जवाब पिछले दो महीने से नहीं मिला है. लेकिन इसी दो महीने के दौरान बेहद ख़ामोशी से एक और साज़िश रची जा रही थी. साज़िश हमास के पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानिया के क़त्ल की.
हानिया की मौत का चौंकाने वाला सच 31 जुलाई को हमास के पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानिया की नॉर्थ तेहरान के एक बेहद सुरक्षित घर में बम धमाके में मौत हो गई. हानिया की मौत के बाद शुरुआती ख़बर यही थी कि हानिया की मौत किसी मिसाइल स्ट्राइक में हुई है. और ये मिसाइल किसी ड्रोन या प्लेन से छोड़ा गया. लेकिन हानिया की मौत का जो सच अब सामने आया है, वो बेहद चौंकाने वाला है. मिसाइल या ड्रोन नहीं, बम धमाके से हुई हानिया की मौत हानिया की मौत किसी मिसाइल या ड्रोन हमले से नहीं हुई थी. बल्कि उनकी मौत एक बम धमाके में हुई है. एक ऐसा बम, जो पहले से ही उस कमरे में रख दिया गया था, जिस कमरे में हानिया ठहरे थे. और इससे भी सनसनीख़ेज़ ख़ुलासा ये बम उस कमरे में छह से आठ हफ़्ते पहले रखा गया था. यानी ये बम जिस घर में हानिया रुके थे उस घर में तब रखा गया था, जब बीस मई को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो चुकी थी. यानी बम 20 मई के बाद ही रखा गया. पर ऐसा क्यों हुआ?
हानिया के कत्ल की साज़िश का पूरा खुलासा तो पेश है हानिया की मौत की साज़िश का पूरा ख़ुलासा. ईरान की राजधानी तेहरान के उत्तरी इलाके में एक बेहद ख़ास जगह है. इस जगह का नाम है निशात. निशात, यानी जॉयफुल, ख़ुशगवार. इस निशात के अंदर एक बड़ा सा कंपाउंड है. और ये पूरा कंपाउंड का एरिया तेहरान के सबसे सुरक्षित इलाके में से एक माना जाता है. इस कंपाउंड की सुरक्षा की जिम्मेदारी इस्लामिक रेवॉल्यूशनरी गार्ड यानी ईरान की सबसे बेहतरीन फ़ोर्स के हवाले है. इस कंपाउंड में कई गेस्ट हाउस हैं.
निशात के कंपाउंड में खास गेस्ट हाउस कहते हैं कि निशात के इस कंपाउंड के अंदर ही तमाम सीक्रेट मीटिंग्स हुआ करती हैं. और तेहरान आने वाले ईरान के ख़ास मेहमानों को इसी कंपाउंड के अलग-अलग गेस्ट हाउस में ठहराया जाता है. ईरान और हमास के रिश्ते जग ज़ाहिर हैं. और ये बात भी दुनिया जानती है कि इज़रायल पर हमले को लेकर ईरान ने हमेशा हमास का साथ दिया है. उसी हमास के पॉलिटिकल विंग के हेड इस्माइल हानिया अक्सर बातचीत के लिए तेहरान का दौरा करते रहे थे.
हानिया की सबसे बड़ी और आखिरी गलती सबसे अहम बात ये कि हानिया जब भी तेहरान आते, उन्हें निशात के इसी सबसे सुरक्षित कंपाउंड में मौजूद एक गेस्ट हाउस में ठहराया जाता. हानिया जितनी बार भी तेहरान पहुंचे, वो उसी एक गेस्टहाउस के एक खास कमरे में रुका करते थे. क़तर के बाहर हर रोज़ कई-कई बार अपना लोकेशन बदलने वाले हानिया से बस यहीं गलती हो गई. या यूं कहें कि इस जगह और इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड की ज़बरदस्त सुरक्षा घेरे को देखते हुए वो बेफिक्र हो गए थे. और इसी बेफिक्री का फायदा दुश्मनों ने उठाया.
इजरायल जानता था हानिया का ठिकाना चूंकि इज़रायल जानता था कि हानिया अक्सर तेहरान जाया करते हैं. हालांकि इज़रायल को ये भी पता था कि हानिया का परमानेंट ठिकाना पिछले सात सालों से क़तर की राजधानी दोहा है. इज़रायल या इज़रायली खुफ़िया एजेंसी मोसाद हानिया को कतर में भी अपना निशाना बना सकती थी. लेकिन यहां एक दिक्कत थी.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.





