
मोबाइल यूज करने पर डांटा तो 10 साल के बच्चे ने कर लिया सुसाइड, आंध्र की चौंकाने वाली घटना
AajTak
घटना कर्नूल जिले के एम्मिगनूर स्थित वेंकटपुरम कॉलोनी की है. बच्चा कई दिनों से दुर्गा पूजा और दशहरा की छुट्टियों में मोबाइल फोन पर लंबा समय बिताता था. मंगलवार को परिजनों ने इससे नाराज होकर मोबाइल छीन लिया और उसे फटकार लगाई. इससे बच्चा काफी उदास और गुस्से में आ गया. वह घर के बाथरूम में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया.
विजयादशमी की छुट्टियों के बीच आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. यहां 10 साल के एक बच्चे ने मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर माता-पिता की डांट खाने के बाद अपनी जान दे दी.
जानकारी के अनुसार घटना कर्नूल जिले के एम्मिगनूर स्थित वेंकटपुरम कॉलोनी की है. पुलिस ने बताया कि बच्चा पिछले कई दिनों से दुर्गा पूजा और दशहरा की छुट्टियों में मोबाइल फोन पर लंबा समय बिताता था. वह लगातार गेम और वीडियो में व्यस्त रहता था.
मंगलवार को परिजनों ने जब उसे मोबाइल से दूर रहने और पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत दी तो उसने बात अनसुनी कर दी. इससे नाराज होकर माता-पिता ने मोबाइल छीन लिया और उसे फटकार लगाई. इस पर वह काफी उदास और गुस्से में आ गया. वह घर के बाथरूम में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया.
काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को चिंता हुई. जब उन्होंने आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला. मजबूरन दरवाजा तोड़ा गया, जहां उन्होंने बच्चे को फांसी के फंदे पर लटकता पाया. आनन-फानन में उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अधिकारियों ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस घटना से इलाके में गहरा शोक व्याप्त है. मोहल्ले के लोग हैरान हैं कि इतनी छोटी उम्र में बच्चा इतना बड़ा कदम कैसे उठा सकता है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






