
मोबाइल में रखता था महिलाओं की हजारों अश्लील फोटो, पूछताछ में मिले पुलिस को कई राज
AajTak
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने कहा था कि किसी शख्स ने उसका फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया हुआ है और वह उसमें उसकी न्यूड फोटो डाल रहा है. डीसीपी मल्होत्रा ने बताया कि महिला की शिकायत पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. उन्होंने आईपी एड्रेस के जरिए आरोपी को गिरफ्तार किया.
दिल्ली पुलिस ने इंजीनियरिंग व एमबीए करने वाले एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने एक महिला का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उसमें उसकी नग्न तस्वीरें पोस्ट की थीं. सोमवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी. आरोपी का नाम मोहित शर्मा है. 33 वर्षीय मोहित महिला को ब्लैकमेल करता था.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










