
मोबाइल फोन ठीक कराने गई नाबालिग से दरिंदगी... मुजफ्फरपुर में दुकान में लड़की से गैंगरेप, क्राइम सीन से 25 किमी दूर झाड़ियों में फेंका
AajTak
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र से एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां मोबाइल बनवाने गई एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खून से लथपथ पीड़िता को कार में ले जाकर 25 किलोमीटर दूर सीतामढ़ी जिले की सीमा पर झाड़ियों में फेंक दिया.
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र से एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां मोबाइल बनवाने गई एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खून से लथपथ पीड़िता को कार में ले जाकर 25 किलोमीटर दूर सीतामढ़ी जिले की सीमा पर झाड़ियों में फेंक दिया. पीड़िता को सिर में गंभीर चोट लगी है. उसके प्राइवेट पार्ट से लगातार ब्लीडिंग हो रही थी. उसे इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, यह मामला 26 जुलाई शनिवार का है. दोपहर 11 बजे पीड़िता अपने गांव में ही एक दुकान पर मोबाइल ठीक कराने गई थी. लेकिन देर रात तक वो घर नहीं लौटी. परिजनों ने रात भर उसकी खोजबीन की, जब वो नहीं मिली तो औराई थाने में उसकी गुमशुदगी और अपहरण का केस दर्ज कराया. अगले दिन रविवार को सुबह करीब दो बजे परिजनों को सूचना मिली कि सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र में एक झाड़ी के पास एक बेहोश युवती मिली है. परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे.
वहां जाकर देखा तो पीड़िता गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी हुई थी. उसके सिर में गहरा घाव था. प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बह रहा था. उसे पहले सीतामढ़ी में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल मुजफ्फरपुर के लिए रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों ने न्यूरो सर्जन से संपर्क किया है. उसके सिर में करीब 10 टांके लगे हैं. उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. वारदात के करीब 24 घंटे बाद उसे आंशिक होश आया है.
दुकान के अंदर ही बनाया हवस का शिकार
इस पूरे मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों मोबाइल दुकानदार मिंटू शर्मा और उसके सहयोगी गणेश कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपी पीड़िता के ही गांव के रहने वाले हैं. पुलिस पूछताछ में मिंटू शर्मा ने बताया कि पीड़िता शनिवार को उसके दुकान पर आई थी. इसके बाद उसने अपने सहयोगी गणेश के साथ मिलकर उसे दुकान के अंदर ही हवस का शिकार बनाया. जब हालत बिगड़ने लगी और ब्लीडिंग नहीं रुकी, तो दोनों उसे कार में डालकर हाईवे पर ले गए.
क्राइम सीन से 25 किमी दूर झाड़ियों में फेंका

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












