
'मोबाइल छोड़ो, पढ़ाई पर ध्यान दो', MBA स्टूडेंट को रास नहीं आई रिश्तेदार की नसीहत, कर ली खुदकुशी
AajTak
दिल्ली के विकास नगर में 20 वर्षीय एमबीए छात्र ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, सागरपुर स्थित आईआईडीएम कॉलेज का यह छात्र तब नाराज हो गया जब एक रिश्तेदार ने उसे मोबाइल फोन छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी.
दिल्ली के विकास नगर इलाके में एक एमबीए छात्र ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, युवक के एक रिश्तेदार ने उसे मोबाइल फोन में समय बिताने के बजाय पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया. पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय यह छात्र सागरपुर स्थित आईआईडीएम कॉलेज में पढ़ता था. उसने मंगलवार को अपने घर में दुपट्टे से पंखे पर लटककर जान दे दी.
रिश्तेदार ने दी थी मोबाइल छोड़ पढ़ाई करने की सलाह
मंगलवार को पुलिस को आशीर्वाद अस्पताल से कॉल मिली कि एक एमबीए छात्र को फांसी लगाने के बाद मृत हालत में लाया गया है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, उसने तब आत्महत्या की जब एक रिश्तेदार ने उसे मोबाइल फोन छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा था. परिजन पहले उसे आशीर्वाद अस्पताल और बाद में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले गए.
अधिकारी ने बताया, 'शव को पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है.' उन्होंने बताया कि परिवार ने किसी भी तरह की साजिश का आरोप नहीं लगाया है, और जांच की प्रक्रिया चल रही है.
लड़की ने खुद को लगाई आग
इसी क्षेत्र में एक और घटना में 17 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर खुद पर टरपेंटाइन ऑयल डालकर आग लगा ली, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई. पुलिस ने बताया कि अब तक किसी भी मामले में कोई साजिश या बाहरी हस्तक्षेप का संदेह नहीं है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









