
'मोबाइल छीन लिया, कलम से अपनी शर्ट पर लिखा, मेरी जबरदस्ती शादी हो रही,' पकड़ौआ विवाह के बाद BPSC टीचर का छलका दर्द
AajTak
बिहार के हाजीपुर में बीपीएससी परीक्षा पास सरकारी टीचर गौतम की पकड़ौआ शादी के बाद उसने पत्नी को साथ रखने से इनकार कर दिया है. उसने कहा कि मेरी तस्वीर वायरल कर दी गई जिससे समाज में मेरी बेइज्जती हुई है. हाई कोर्ट ने पहले ही ऐसी शादी को मान्यता देने से इनकार कर दिया था.
बिहार के हाजीपुर में बीते दिनों बीपीएससी परीक्षा पास टीचर को स्कूल से उठा कर जबरदस्ती उसकी पकड़ौआ शादी करा दी गई थी. अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुल्हन के चाचा को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दूसरी तरफ पीड़ित टीचर ने भी पत्नी को साथ रखने से इनकार कर दिया और कहा कि ये शादी जबरदस्ती कराई गई है जिससे मेरी बदनामी हुई है.
दरअसल पातेपुर में हुई पकड़ौआ शादी में दुल्हन के घरवालों ने स्कूल में अपनी ड्यूटी कर रहे गौतम को मारपीट कर अगवा कर लिया था और फिर जबरन उसकी शादी करा दी गई थी. इस पकड़ौआ विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.
पकड़ौआ शादी को लेकर हुए बवाल और फजीहत के बाद आखिरकार हाजीपुर पुलिस ने किडनैप किए गए BPSC पास दूल्हे को बरामद कर लिया. पुलिस ने इस मामले में दुल्हन के एक चाचा को भी गिरफ्तार कर लिया जो स्कूल से टीचर को अगवा करने में शामिल था.
लड़की के चाचा ने खुद को बताया निर्दोष
पुलिस की गिरफ्त में खड़े दुल्हन के आरोपी चाचा ने बड़ी मासूमियत से कहा की शादी के लिए टीचर गौतम के घरवालों से बात की तो घरवालों ने शादी से मना कर दिया था, किडनैपिंग में शामिल होने की बात स्वीकार करने के बावजूद आरोपी चाचा खुद को बेकसूर बताते हुए नजर आए.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












