
'मोदी सरकार ने 26% अमेरिकी टैरिफ पर संसद में नहीं होने दी बहस', अहमदाबाद में कांग्रेस अधिवेशन के मंच से खड़गे का आरोप
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना था कि हमने उसी दिन यह मुद्दा उठाया था. सार्वजनिक संपत्तियां बेची जा रही हैं. सरकारी नौकरी में SC, ST, OBC आरक्षण पर चोट पहुंचा रहे हैं. ऐसा चलता रहा तो मोदीजी देश को बेच कर चले जाएंगे.
गुजरात में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज बुधवार को दूसरा दिन है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, अमेरिका ने भारत पर 26% टैरिफ लगाया, लेकिन इस मुद्दे पर संसद में बहस नहीं होने दी गई.
खड़गे का कहना था कि हमने उसी दिन यह मुद्दा उठाया था. सार्वजनिक संपत्तियां बेची जा रही हैं. सरकारी नौकरी में SC, ST, OBC आरक्षण पर चोट पहुंचा रहे हैं. ऐसा चलता रहा तो मोदीजी देश को बेच कर चले जाएंगे. एयरपोर्ट, पोर्ट, माइनिंग... सभी अपने उद्योगपति मित्रों को दिलवाया जा रहा है. यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है.
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने आगे कहा, वो (बीजेपी नेता) सिर्फ कांग्रेस को गालियां देने के सिवाय और कुछ नहीं करते हैं. चुनाव आयोग से लेकर हर जगह सरकार दखलअंदाजी कर रही है. चुनाव में घोटाला हो रहा है. विकसित देश EVM छोड़कर बैलेट पर चले गए. सिर्फ हमारे यहां EVM है.
'ऐसी टैक्निक बनाई, जिससे विपक्ष को हराना चाहते हैं'
उन्होंने कहा, ये सब फ्रॉड हैं. वो लोग सबूत मांग रहे हैं, लेकिन मैं कहूंगा आपने ऐसी टैक्निक बनाई है कि विरोधी पक्ष को हराना चाहते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा, महाराष्ट्र में क्या हुआ, राहुल गांधी ने संसद में सवाल उठाया, लेकिन कोई जबाव नहीं आया. फर्जी वोटर लिस्ट से महाराष्ट्र में चुनाव जीते. हरियाणा में कम हुआ, पर वही हुआ. भाजपा 150 सीट लड़कर 138 सीट जीतती है. 90% सीटें कैसे जीत सकते हैं. यह जो फ्रॉड हुआ, ऐसा कहीं नहीं हुआ. वोटर लिस्ट में गड़बड़ी हो गई, उसे कोई रोक नहीं रहा.
'जंजीरों से बांधकर युवा वापस भेजे जा रहे'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












