
मोदी सरकार के बजट से क्यों गदगद हुआ तालिबान?
AajTak
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी पूर्ण बजट में अफगानिस्तान के लिए विशेष आर्थिक पैकेज का ऐलान किया गया था. बजट में अफगानिस्तान को तरजीह दिए जाने के बाद अब अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने इसका स्वागत किया है.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को संसद में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश किया था. इस बजट में अफगानिस्तान के लिए विशेष आर्थिक पैकेज का ऐलान किया गया था, जिसके तहत भारत विकास कार्यों के लिए अफगानिस्तान को 2.5 करोड़ डॉलर की धनराशि देगा.
भारत सरकार ने लगातार दूसरे साल बजट में अफगानिस्तान के लिए आर्थिक तौर को जारी रखा है. पिछले साल के बजट में भी अफगानिस्तान के लिए विशेष पैकेज का ऐलान किया गया था.
तालिबान ने मोदी सरकार के बजट को सराहा
बजट में अफगानिस्तान को तरजीह देने के ऐलान के बाद अब अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने स्वागत किया है. तालिबान के नेगोसिएशन टीम के पूर्व सदस्य सुहेल शाहीन ने कहा कि हम अफगानिस्तान के विकास के लिए भारत के सहयोग की सराहना करते हैं. इससे दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार होगा और विश्वास बढ़ेगा.
बता दें कि भारत बीते दो सालों से इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, मानवीय सहायता, शिक्षा संबंधी कई सेक्टर्स में अफगानिस्तान की मदद कर रहा है. इसके साथ ही भारत ने अफगानिस्तान के साथ ऐतिहासिक संबंधों पर जोर भी दिया है. कोरोना काल में भारत वैक्सीन और गेहूं सहित कई जरूरी सामान भी काबुल भेज चुका है.
बता दें कि 2021 में अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से अफगानिस्तान और भारत के संबंध बाधित हुए थे. इस दौरान अफगानिस्तान के वे अधिकतर प्रोजेक्ट्स रुक गए थे, जिनमें भारत आर्थिक मदद कर रहा था.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









