
मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां गिनाएगी BJP, मीडिया और नेताओं का होगा जमावड़ा
AajTak
BJP मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियां गिनाएगी. इसमें नेता और मीडिया के लोग शामिल रहेंगे. सबसे पहले 25 मई को टीवी और डिजिटल मीडिया के संपादकों, एंकर्स और रिपोर्टरों को बुलाया जाएगा.
बीजेपी मीडिया के सामने मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियां गिनाएगी. दिल्ली के अशोक होटल में दो दिनों तक मीडिया और बीजेपी के बड़े नेताओं का जमावड़ा होगा. 25 और 26 मई दो दिनों तक मीडिया इंटरएक्शन होगा. सबसे पहले 25 मई को टीवी और डिजिटल मीडिया के संपादकों, एंकर्स और रिपोर्टरों को बुलाया जाएगा.
शाम को क्षेत्रीय मीडिया के प्रतिनिधियों को बुलाया जाएगा. बीजेपी संसदीय बोर्ड के तमाम सदस्य और अन्य कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहेंगे. गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहेंगे. इस मौक़े पर मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों के बारे में पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया जाएगा.
अगले दिन यानी 26 मई को तमाम बड़े नेता प्रिंट मीडिया के पत्रकारों और संपादकों से मिलेंगे. 27 मई को बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर एक बड़ी प्रेस कॉन्फ़्रेंस करेंगे. 27 और 28 मई प्रदेशों में भी इसी तरह के कार्यक्रम होंगे.
30 और 31 मई को पीएम मोदी की दो बड़ी रैलियों के साथ बीजेपी के एक महीने चलने वाले महासंपर्क अभियान का आग़ाज़ होगा. बता दें कि पीएम की रैली राजस्थान या हरियाणा में हो सकती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











