
मोदी सरकार की इस योजना से बुझाई 4 करोड़ ग्रामीण घरों की प्यास!
AajTak
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अथक प्रयासों से लागू की जा रही मोदी सरकार की इस योजना से देश के 4 करोड़ ग्रामीण घरों की प्यास बुूझी है. सरकार का लक्ष्य 2024 तक देश के हर ग्रामीण परिवार की प्यास इसी तरह बुझाने का लक्ष्य है.. जानें कौन सी योजना पहुंचा रही देश के हर घर तक ये खुशी...
प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त 2019 को लाल किले से घोषणा की थी कि देश के गांव-गांव में 2024 तक हर घर पर ‘नल से जल’ पहुंचाया जाएगा. इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अलग से ‘जल शक्ति मंत्रालय’ बनाया गया और ‘जल जीवन मिशन’ योजना को लॉन्च किया गया. अब सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस योजना पर तेजी से काम चल रहा है. (File Photo) जल जीवन मिशन के तहत 100% ग्रामीण घरों तक नल से जल पहुंचाने वाला गोवा देश का पहला राज्य बना. इसके बाद तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 100% लक्ष्य पूरा करने वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गए हैं. (Representative Photo) पुडुचेरी में भले अभी चुनाव चल रहे हों, लेकिन जल जीवन मिशन के लक्ष्य को पूरा करने में अगला नंबर उसका है. केंद्र शासित प्रदेश में 30 मार्च 2021 तक 93.36% परिवार के पास नल से जल की पहुंच पूरी हो चुकी है. इस मामले में पुडुचेरी के पीछे-पीछे हरियाणा है जहां 86.73% और गुजरात में 82.96% परिवारों तक टैप वाटर उपलब्ध है. (Representative Photo)More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












