
मोदी ने लाल किले के प्राचीर से अमेरिका के लिए रेडलाइन और डेडलाइन दोनों ही खींच दी
AajTak
लाल किले पर आज पीएम ने जो स्पीच दी उसे यदि आप गौर से सुनेंगे तो पाएंगे कि अमेरिका के लिए उन्होंने कुछ रेडलाइन तय कर दी हैं जिन्हें पार करना अस्वीकार्य है. इसी तरह उन्होंने डेडलाइन (समयबद्ध अपेक्षाएं) भी तैयार किया है.
यूं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से लाल किले के प्राचीर से देश और दुनिया को हैरान करते रहे हैं पर इस बार की बात अलग थी.क्योंकि इस बार दुनिया के सबसे ताककतवर और अमीर मुल्क को मेसेज देना था. पूरा भारत इसी बात का इंतजार भी कर रहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को आज पीएम मोदी जरूर जवाब देंगे. शायद पीएम भी जनभावनाओं को समझ रहे थे इसलिए उन्होंने अपने स्पीच में पाकिस्तान और अमेरिका के लिए बहुत कुछ ऐसा कहा जो इन देशों को अच्छा नहीं लगा होगा. भारत के खिलाफ ट्रंप की हर नकारात्मकता का जवाब पीएम ने बिना अमेरिका का नाम लिए बहुत सकारात्मक तरीके से दिया.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ को ध्यान में रखते हुए मोदी ने आज बहुत सी ऐसी बातें कीं जो अमेरिका के लिए रेडलाइन और डेडलाइन की तरह हैं. पीएम के भाषण का अगर ठीक ढंग से विश्वेषण करेंगे तो यह साफ दिखेगा कि अमेरिका के लिए उन्होंने कुछ रेडलाइन तय कर दी हैं जिन्हें पार करना अस्वीकार्य है. इसी तरह उन्होंने डेडलाइन (समयबद्ध अपेक्षाएं) भी तैयार किया है. जाहिर है कि ये रेडलाइन और डेडलाइन भारत की रणनीतिक स्वायत्तता, क्षेत्रीय सुरक्षा, और वैश्विक मंच पर बढ़ती भूमिका को रेखांकित करता है.यही कारण है कि 15 अगस्त 2025 का मोदी का लाल किले से दिया गया भाषण भारी राजनीतिक और कूटनीतिक संदेशों के लिए भी वर्षों तक याद किया जाएगा.
1- किसानों और मछुआरों के हितों के रक्षा के लिए दीवार बन जाएंगे , मतलब टैरिफ से डरेंगे नहीं
प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में किसानों, मछुआरों और पशुपालकों के हितों को पहली प्राथमिकता बताते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि उनकी भलाई तथा हितों की रक्षा के लिए कोई समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मैं किसानों, मछुआरों और पशुपालकों के हितों की रक्षा के लिए दीवार की तरह खड़ा हूं. इस वक्तव्य ने यह स्पष्ट कर दिया कि किसी भी नीति या दबाव के आगे वो झुकने वाले नहीं . ये अमेरिका के लिए एक रेडलाइन था कि वो समझ ले कि भारत टैरिफ से डरने वाला नहीं है. प्रधानमंत्री मोदी ने आज से पहले भी यह बात कही थी कि वह किसानों के लिए व्यक्तिगत राजनीतिक कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं.
2-दाम कम-दम ज्यादा का मंत्र, मतलब अमेरिका के बाहर भी बाजार है
मोदी ने अपने स्पीच में दाम कम-दम ज्यादा का मंत्र दिया. इसका सीधा अर्थ है कम कीमत पर बेहतर गुणवत्ता की प्रतिबद्धता. मोदी ने अपने स्पीच में मेक इन इंडिया, सेमीकंडक्टर मिशन, ईवी आदि के लिए वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने की बात कही, जो स्पष्टतया अमेरिकी टैरिफ और निर्यात बाधाओं का जवाब था. यह मंत्र भारत की आर्थिक और औद्योगिक नीति में आत्मनिर्भरता और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






