
मोदी ने दी केजरीवाल की ‘रेवड़ियों’ को जारी रखने की गारंटी, अब आगे क्या?
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को आप-दा से मुक्ति दिलाने के लिए लोगों से सेवा का मौका मांगा है, और हर मुसीबत में साथ खड़े रहने की दिल्लीवालों को गारंटी भी दी है. और जिसमें दिल्ली सरकार की ‘रेवड़ियों’ को जारी रखना भी शामिल है. अरविंद केजरीवाल की मुफ्त की योजनाओं को मोदी ने ही रेवड़ी नाम दिया था.
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की मुफ्त की योजनाओं को जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेवड़ी करार दिया था, आम आदमी पार्टी के संक्षिप्त रूप आप में दा जोड़कर आप-दा बोलने लगे हैं - और मोदी की ही तरह हर बीजेपी नेता मौजूदा सरकार को आप-दा कह कर बुलाने लगा है.
दिल्ली में चुनाव कैंपेन के तहत मोदी ने आरकेपुरम की रैली में कहा कि आप-दा पार्टी ने दिल्ली के 11 साल बर्बाद कर दिये हैं. बोले, दिल्ली के हर परिवार से मेरी प्रार्थना है… हमें आप सबकी, दिल्लीवासियों की सेवा का मौका जरूर दें… मैं गारंटी देता हूं, आपकी हर मुसीबत, हर परेशानी को समाप्त करने के लिए खप जाऊंगा.
साथ ही, मोदी ने दिल्ली में झुग्गियां न तोड़े जाने की भी गारंटी दी, और दिल्ली में पहले से चल रही कल्याणकारी योजनाओं को भी बीजेपी की सरकार बनने पर बंद न किये जाने की गारंटी दी है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी गरीबों के लिए चल रही कल्याणकारी योजनाओं को बंद न किये जाने के लिए पहले से ही आश्वस्त कर रखा है.
प्रधानमंत्री मोदी ने अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी के सत्ता में आने पर झुग्गियां तोड़ दिये जाने को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है. दिल्ली में चुनाव कैपेंन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीजेपी के सत्ता में आ जाने पर मुफ्त की योजनाएं बंद कर दिये जाने और झुग्गियां तोड़ डालने के लगातार आरोप लगाते रहे हैं.
और ऐसी सारी बातों को अपनी तरफ से काउंटर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने साफ किया है कि दिल्ली में जनहित की कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी, अगर बीजेपी दिल्ली में चुनाव जीतकर सरकार बनाने में कामयाब होती है.
केजरीवाल की गारंटी बनाम मोदी की गारंटी

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









