
'मोदी जी पैनिक में आ गए हैं, वो मेरी स्पीच से डर रहे हैं,' राहुल गांधी का बीजेपी पर पलटवार
AajTak
लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने अडानी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया. कांग्रेस नेता ने कहा, मैं इन धमकियों, अयोग्यताओं या जेल की सजा से डरने वाला नहीं हूं.
लोकसभा से सांसदी रद्द होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा पलटवार किया है. सदस्यता जाने के करीब 24 घंटे बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने अडानी के मुद्दे को लेकर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया. माफी मांगकर इस मुद्दे को सुलझाने को लेकर राहुल ने कहा, मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है. गांधी किसी से माफी नहीं मांगता.
राहुल ने अपने संबोधन की शुरुआत में ही अडानी के मुद्दे को उठाया. राहुल गांधी ने कहा, 'मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा. अडानी का नरेंद्र मोदी से क्या रिश्ता है? इन लोगों से मुझे डर नहीं लगता. अगर इनको लगता है कि मेरी सदस्यता रद्द करके, डराकर, धमकाकर, जेल भेजकर मुझे बंद कर सकते हैं. मैं हिन्दुस्तान के लोकतंत्र के लिए लड़ रहा हूं और लड़ता रहूंगा.'
कांग्रेस नेता ने कहा, 'मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मैं संसद के अंदर हूं या बाहर हूं. मुझे अपनी तपस्या करनी है, मैं उसे करके दिखाऊंगा. ये मुझे मारें, पीटे या जेल में डालें, लेकिन मैं अपनी तपस्या जारी रखूंगा. यह पूरा ड्रामा है जो प्रधानमंत्री को एक साधारण सवाल से बचाने के लिए किया गया है. अडानी की शेल कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये किसके गए? मैं इन धमकियों, अयोग्यताओं या जेल की सजा से डरने वाला नहीं हूं.'
'मेरे अगले भाषण को लेकर डरे हुए हैं PM'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, 'मैंने कई बार बोला है कि हिन्दुस्तान में लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा है. इसके हमें रोज नए-नए उदाहरण मिल रहे हैं, मैंने संसद में सबूत दिए, अडानी और PM मोदी के रिश्ते के बारे में बोला. अडानी को नियमों में बदलाव करके एयरपोर्ट दिए गए, इसपर मैंने संसद में बात की. प्रधानमंत्री मेरे अगले भाषण से डर गए थे, इसलिए मुझे अयोग्य घोषित किया गया है.'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












