
मोदी और संघ नेताओं से वसुंधरा राजे की मुलाकात, क्या खत्म होगा BJP में वनवास?
AajTak
वसुंधरा राजे और प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी की मंच पर हुई गर्मजोशी भरी मुलाकात के बाद नजर इस बात पर टिकी है कि आगे क्या होता है? मोदी से पहले वो संघ प्रमुख मोहन भागवत से भी मिल चुकी हैं - वसुंधरा राजे के समर्थक तो उनको बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाए जाने की भी उम्मीद कर रहे हैं.
वसुंधरा राजे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो की राजस्थान की राजनीति में काफी चर्चा हो रही है. ये वीडियो बांसवाड़ा के एक कार्यक्रम का है, जिसमें वसुंधरा और मोदी कुछ देर तक आमने सामने बात करते हैं. बात क्या होती है, किसी को नहीं पता, उनको भी नहीं जो मंच पर अगल बगल खड़े हैं - लेकिन मुलाकात में आपसी गर्मजोशी को जरूर महसूस किया जा रहा है.
मंच पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी होते हैं. जैसे ही मोदी की नजर वसुंधरा पर पड़ती है, सबको छोड़कर वो उनकी तरफ बढ़ जाते हैं. और, मिलकर बात करते हैं - ये बदला बदला माहौल यूं ही तो नहीं हो सकता, लिहाजा सियासी कयास लगाए जाने लगे हैं.
प्रधानमंत्री मोदी के साथ वसुंधरा राजे की ये खास मुलाकात, और भी खास इसलिए हो जाती है, क्योंकि महीना भर पहले ही वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से भी मिल चुकी हैं. मुमकिन है राजनीतिक निहितार्थ और नतीजे किसी और रूप में सामने आएं, लेकिन ये सब ऐसे दौर में हो रहा है जब बीजेपी अध्यक्ष की भी तलाश चल रही है.
मोदी-शाह से दिल्ली में भी मिल चुकी हैं वसुंधरा
मोदी का वसुंधरा से आगे बढ़कर मिलना ही नहीं, जिस तरह प्रधानमंत्री ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री को संबोधित किया उसने भी सभी का ध्यान खींचा. प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नाम जहां 'लोकप्रिय सीएम' कह कर लिया, वहीं पहली बार सार्वजनिक मंच से वसुंधरा राजे को 'बहन' बोलकर संबोधित किया.
एकबारगी तो ये बीजेपी में गुटबाजी खत्म करने का प्रयास ही लगता है, क्योंकि भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बना दिए जाने के बाद से वसुंधरा राजे की नाराजगी खुलकर सामने आ गई थी. न तो वो बीजेपी की बैठकों में शामिल होती थीं, न ही स्टार प्रचारकों की सूची में नाम होने के बावजूद चुनाव कैंपेन में हिस्सा ले रही थीं. वसुंधरा को महत्व देकर मोदी ने सबको एक खास मैसेज देने की कोशिश तो की ही है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






