
'मोदी इन राष्ट्र, शिंदे इन महाराष्ट्र', शिवसेना के विज्ञापन से फडणवीस को लेकर छिड़ी बहस
AajTak
महाराष्ट्र में शिंदे गुट की शिवसेना ने अखबारों में विज्ञापन दिया है. इसमें दावा किया है कि सीएम के तौर पर फडणवीस के मुकाबले शिंदे को ज्यादा तरजीह दी जाती है. यानी शिंदे सबसे ज्यादा पसंदीदी सीएम हैं. सर्वे का हवाल देकर कहा, महाराष्ट्र में 49.4 प्रतिशत लोग अपने राज्य के नेतृत्व के लिए बीजेपी और शिवसेना के बीच एक मजबूत गठबंधन देखना चाहते हैं.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने मंगलवार को अखबारों में फुल पेज का विज्ञापन दिया है, जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है. इस विज्ञापन का शीर्षक है- 'मोदी फॉर इंडिया, शिंदे फॉर महाराष्ट्र'. एक सर्वे का हवाला देते हुए शिंदे को बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की तुलना में सबसे ज्यादा पसंदीदा दिखाया गया है. इस विज्ञापन ने महाराष्ट्र की राजनीति में एक बहस छेड़ दी है.
विज्ञापन पर शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत तंज कसा. उन्होंने शिंदे की पार्टी को 'मोदी-शाह की शिवसेना' कहा है. विज्ञापन में शिवसेना का धनुष-बाण चुनाव चिन्ह है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिंदे की तस्वीरें हैं. इसमें शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर नहीं है. विज्ञापन में कहा गया है, '…मुख्यमंत्री पद के लिए महाराष्ट्र में 26.1 प्रतिशत लोग एकनाथ शिंदे को और 23.2 प्रतिशत लोग देवेंद्र फडणवीस को अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं.'
'सर्वे में 30 प्रतिशत बीजेपी को पसंद करते'
विज्ञापन में दिए गए आंकड़े और दावे एक सर्वे का हवाला देकर प्रकाशित किए गए हैं. इसमें कहा, चुनाव सर्वे के अनुसार, महाराष्ट्र के 30.2 प्रतिशत लोग बीजेपी को पसंद करते हैं, जबकि 16.2 प्रतिशत लोग शिवसेना (एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली) को पसंद करते हैं. इन आंकड़ों से पता चलता है कि महाराष्ट्र के कुल 46.4 प्रतिशत लोगों ने राज्य के विकास के लिए भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना गठबंधन पर भरोसा किया है.
श्रीनगर और अयोध्या से महाराष्ट्र में हिंदुत्व की राजनीति को धार देने में जुटे एकनाथ शिंदे
'बालासाहेब की तस्वीर कहां है?'

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



