
'मोदी आज है कल चला जाएगा, निष्पक्ष काम करे BSF', बोली सीएम ममता
AajTak
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 12 साल में पहली बार पंचायत चुनाव में प्रचार कर रही है. उन्होंने कहा कि आपने वामपंथी सरकार के 34 साल का और बीजेपी का 10 साल का कार्यकाल देखा लेकिन उन्होंने आपके लिए कुछ नहीं किया. बीजेपी ने यहां चाय के बागान विकसित करने का वादा किया था लेकिन अभी तक चाय का कोई भी बागान तैयार नहीं हुआ.
पश्चिम बंगाल में अगले महीने पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं. ऐसे में पार्टियां पुरजोर तरीके से प्रचार में जुटी हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 12 साल में पहली बार पंचायत चुनाव में प्रचार कर रही है. ऐसे में जलपाईगुड़ी के मालबाजार में ममता ने बीजेपी पर निशाना साधा.
उन्होंने कहा कि आपने वामपंथी सरकार के 34 साल का और बीजेपी का 10 साल का कार्यकाल देखा लेकिन उन्होंने आपके लिए कुछ नहीं किया. बीजेपी ने यहां चाय के बागान विकसित करने का वादा किया था लेकिन अभी तक चाय का कोई भी बागान तैयार नहीं हुआ. हमने यहां सबसे अधिक चाय के बागान विकसित किए.
बीएसफ को निष्पक्ष काम करने की सलाह
ममता बनर्जी ने कूचबिहार में बीएसएफ की फायरिंग में हुई मौतों पर कहा कि बीएसएफ में सब बुरे नहीं है. लेकिन बीएसएफ को बिना किसी पक्षपात के स्वतंत्र होकर काम करना चाहिए. मोदी आज हैं कल चला जाएगा. आप लोग तो रहेंगे. देश की रक्षा करेंगे इसलिए अत्याचार मत करो.
बता दें कि कूचबिहार में बीएसफ की फायरिंग में मारे गए लोगों को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद और होमगार्ड में नौकरी दी जाएगी.
ममता बनर्जी ने जलपाईगुड़ी में टी स्टॉल पर बनाई चाय

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












