
मोजतबा खामेनेई समेत 10 ईरानी नेताओं पर US ने रखा इनाम, जानकारी देने वाले को मिलेंगे एक करोड़ डॉलर
AajTak
अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की जानकारी देने वालों के लिए इनाम घोषित किया है. मोजतबा के साथ-साथ ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर्प्स (आईआरजीसी) के प्रमुख नेताओं की जानकारी देने के लिए एक करोड़ डॉलर के इनाम का ऐलान किया है.
अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की जानकारी देने वालों के लिए इनाम घोषित किया है. मोजतबा के साथ-साथ ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर्प्स (आईआरजीसी) के प्रमुख नेताओं की जानकारी देने वालों के लिए एक करोड़ डॉलर के इनाम का ऐलान किया गया है.
अमेरिकी विदेश विभाग ने यह अपील रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस कार्यक्रम के तहत की है. विदेश विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें लोगों से उन व्यक्तियों के बारे में जानकारी देने की अपील की गई है, जिन्हें ईरानी आतंकवादी नेता बताया गया है. इस लिस्ट में आयतुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा सहित ईरान के कई बड़े नेता शामिल हैं.
पोस्टर में कहा गया है कि इस संबंध में दी जाने वाली जानकारी के आधार पर इनाम एक करोड़ डॉलर तक हो सकता है.साथ ही यह भी बताया गया कि विश्वसनीय जानकारी देने वाले लोगों को जरूरत पड़ने पर किसी दूसरे देश में बसाने की सुविधा भी दी जा सकती है.
अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी किए गए बैनर में कहा गया है कि ये व्यक्ति ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के विभिन्न हिस्सों का नेतृत्व करते हैं, जो दुनियाभर में आतंकवादी गतिविधियों की योजना बनाती है, उन्हें संगठित करती है और अंजाम देती है.
इस अपील में अमेरिका ने जिन ईरानी अधिकारियों के बारे में जानकारी मांगी है, उनमें ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब, डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ अली असगर हेयाजी, मेजर जनरल याह्या रहीम सफवी, गृह मंत्री ब्रिगेडियर जनरल एस्कंदर मोमेनी और सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारिजानी शामिल हैं.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










