
मोइत्रा ने सदन में पूछा था पप्पू कौन, वित्त मंत्री सीतारमण का जवाब- बंगाल में मिल जाएगा
AajTak
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बीच तीखी बहस देखने को मिल गई है. आर्थिक स्थिति को लेकर शुरू हुई चर्चा पप्पू कौन तक पहुंच गई. सदन में ही दोनों नेताओं की तरफ से तीखे सियासी प्रहार किए गए.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बीच में तीखी बहस देखने को मिल गई है. सदन में चर्चा के दौरान देश की आर्थिक स्थिति को लेकर टीएमसी सांसद ने मोदी सरकार पर निशाना साधा था. यहां तक सवाल कर दिया था कि असल पप्पू कौन है. अब मोइत्रा के उस सियासी वार पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जोरदार पलटवार किया है. उन्होंने तंज कसते हए कह दिया है कि अगर पप्पू ढूंढना है तो पश्चिम बंगाल में देखा जाए.
निर्मला सीतारमण ने कहा कि सवाल ये है कि असल पप्पू कौन है, पप्पू है कहां. मैं जरा कहना चाहूंगी कि अगर माननीय सदस्य अपने राज्य पश्चिम बंगाल में देखेंगी तो उन्हें पप्पू जरूर मिल जाएगा. अब वित्त मंत्री ने ये पप्पू वाला वार इसलिए किया क्योंकि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने इसी शब्द के जरिए मोदी सरकार पर कई सवाल दाग दिए थे. सदन में चर्चा के दौरान मोइत्रा ने कहा था कि इस सरकार ने एक शब्द निकाला है पप्पू, किसी को बदनाम करने के लिए और कम क्षमता बताने के लिए ये लोग इस शब्द का कई बार इस्तेमाल कर चुके हैं. लेकिन जो औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े सामने आए हैं, उन्हें देख पता चलता है कि असल पप्पू कौन है.
टीएमसी सांसद ने अपने बयान में यहां तक कहा था कि सवाल ये नहीं कि आग किसने लगाई, सवाल ये होना चाहिए कि उस शख्स को माचिस किसने दी. अब महुआ मोइत्रा के इसी बयान पर काफी चर्चा देखने को मिल गई. जब विवाद ज्यादा बढ़ गया तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार की तरफ से कमान संभाली और एक मुंहतोड़ जवाब दिया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सरकार के हाथ में माचिस देती है. इसलिए प्रश्न ये नहीं होना चाहिए कि हाथ में माचिस किसने दी, असली प्रश्न तो ये है कि माचिस का उपयोग किस प्रकार किया गया. निर्मला सीतारमण ने गुजरात में बीजेपी की प्रचंड जीत पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वहां पर नतीजों के बाद किसी तरह का कोई दंगा नहीं हुआ, कोई हिंसा नहीं हुई. लेकिन बंगाल में टीएमसी की जीत के बाद जगह-जगह आगजनी की गई, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले हुए.
वित्त मंत्री ने जोर देकर इस बात का भी जिक्र किया कि जब जनता ने बीजेपी के हाथ में माचिस दी तो सरकार की तरफ से उज्जवला दिया गया, पीएम किसान दिया गया, देश में स्वच्छ भारत शुरू किया गया. सीतारमण ने ममता सरकार पर तंज कसते हुए दावा किया कि वहां तो केंद्र की कई योजनाओं को लागू होने का मौका ही नहीं दिया गया.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




