
मॉनसून की विदाई के बाद बारिश का यूटर्न, पंजाब-हरियाणा में बदलेगा मौसम, IMD का अलर्ट
AajTak
पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में मॉनसून की विदाई के बाद भी बारिश की वापसी बताई जा रही है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भारत के इन राज्यों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आइए जानते है बारिश को लेकर मौसम विभाग ने क्या जानकारी दी है.
अक्टूबर महीने की शुरुआत में ही भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना बताई जा रही है. भारत के कई राज्यों में मॉनसून की विदाई के बाद भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पंजाब और हरियाणा में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 6 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. इसके अलावा भी भारत के कई राज्यों में आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना बताई जा रही है.
समुद्री इलाकों में बने दो लो-प्रेशर एरिया
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, भारतीय समुद्री इलाकों में इस वक्त दो लो-प्रेशर एरिया बने हुए हैं. पश्चिमी हिस्से में लो प्रेशर एरिया कच्छ की खाड़ी और उससे लगे उत्तर पूर्वी अरब सागर में एक्टिव है. बताया जा रहा है कि अगले 12 से 24 घंटे में इसके पूरी तरह अरब सागर में पहुंचकर डिप्रेशन में बदलने की संभावना है.
इसका सेंटर 22°N और 68°E के पास बताया जा रहा है, इसका मतलब यह जमीन और समुद्र के काफी करीब है. इस सिस्टम के चारों ओर करीब 50 किमी/घंटा की स्पीड से हवाएं चल रही हैं और अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की दिशा में बढ़ते हुए उत्तर-पश्चिम अरब सागर तक पहुंच सकता है.
वहीं, दूसरा लो-प्रेशर एरिया पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बताया जा रहा है, जो कि अब लो प्रेशन बन गया है. बताया जा रहा है कि इसका केंद्र 15.5°N और 86°E पर है और इसके चारों ओर 55-60 किमी/घंटा की स्पीड से हवाएं चल रही हैं.
इन राज्यों के मौसम पर दिखेगा असर:• पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश हो सकती है, • मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है. • उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश और खराब मौसम का देखने को मिल सकता है. • 6 और 7 अक्टूबर को इन इलाकों में भारी बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










