
मॉडस ऑपरेंडी, कत्ल का तरीका और गाड़ी घेरकर गोलियों की बौछार... मूसेवाला की तरह ही हुआ नफे सिंह राठी का मर्डर
AajTak
सिद्धू मूसेवाला के पैटर्न पर ही नफे सिंह की हत्या को अंजाम दिया गया. वैसे ही कातिलों ने नफे सिंह की कार का पीछा किया. टारगेट को पिन प्वाइंट करके गोलियां चलाई गईं. अब इस मामले में सुपारी किलिंग का अंदेशा जताया जा रहा है. जिसे किसी गैंगस्टर ने अंजाम दिया है.
INLD Chief Nafe Singh Rathi Murder: हरियाणा में पूर्व विधायक और INLD के वरिष्ठ नेता नफे सिंह को जिस अंदाज में मौत के घाट उतारा गया है, वो पैटर्न असल में गैंगस्टर वाला है. नफे सिंह हत्याकांड को ठीक वैसे ही अंजाम दिया गया, जैसे दो साल पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मर्डर किया गया था. वैसे ही गाड़ी का पीछा करना और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना, तो क्या इस हत्याकांड में भी किसी गैंगस्टर का हाथ है? ये सवाल अब सिर उठा रहा है.
क्या किसी गैंगस्टर से है नफे सिंह की हत्या का कनेक्शन? क्या हरियाणा में इतवार को नफे सिंह की सरेशाम हुई हत्या का कोई कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिलता जुलता है? क्या नफे सिंह की हत्या का कोई सिरा सिद्धू मूसेवाला के मर्डर से जाकर मिलता है? असल में हरियाणा के बहादुरगढ़ में गोलियों के निशान वाली ये फॉर्च्यूनर असल में दो साल पहले 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में हुई सिद्धू मूसेवाला की हत्या की यादें और तस्वीरें ताजा कर देती हैं.
सिद्धू मूसेवाला की तरह नफे सिंह का मर्डर उस वक़्त सिद्धू मूसेवाला का मर्डर भी कुछ इसी तरह हुआ था. शूटरों ने उसकी थार गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की थी. और उसी ताबड़तोड़ फायरिंग में सिद्धू मूसेवाला को मौत के घाट उतार दिया गया था. बाद में खुलासा हुआ था कि सिद्धू की थार पर करीब 30 गोलियां मारी गई थीं. रविवार को शाम सवा पांच बजे, बहादुरगढ़ के बराही रेलवे फाटक से पहले उस फॉर्च्यूनर पर ऐसे ही ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. उस फॉर्च्यूनर गाड़ी पर दो बार के पूर्व विधायक नफे सिंह अपने ड्राइवर और सुरक्षा कर्मियों के साथ सवार थे.
कार के करीब आकर फायरिंग इस मामले में दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक नफे सिंह के ड्राइवर और उसके भांजे राकेश उर्फ संजय को ये अंदाजा हो गया था कि एक सफेद गाड़ी उनका पीछा कर रही है. ड्राइवर ने तेजी से गाड़ी आगे बढ़ाई लेकिन रेलवे फाटक बंद था. इसलिए गाड़ी रोकनी पड़ी. तभी पीछे से आई एक सफेद i10 कार से पांच लड़के उतरे और बिलकुल नज़दीक आकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे.
करीब 50 राउंड फायर इस खौफनाक वारदात के चश्मदीद और नफे सिंह के ड्राइवर की मानें तो नफे सिंह सामने वाली सीट पर ही बैठे थे जबकि उनके सुरक्षा कर्मी जयकिशन और संजीत पीछे बैठे थे. ड्राइवर के मुताबिक हमलावरों ने ताबड़तोड़ करीब 50 राउंड फायर किए होंगे. नफे सिंह की हत्या को सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पैटर्न से इसलिए जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि सारा तौरतरीका मिलता जुलता है.
सिद्धू मूसेवाला मर्डर का पैटर्न हत्या के लिए शाम का वक़्त. हत्या से पहले कार का पीछा. कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग. पिन प्वाइंट करके टारगेट पर निशाना. हत्या की इस वारदात में अभी तक पुलिस को कोई सुराग तो नहीं मिला है. और न ही किसी गैंग की तरफ से कोई जिम्मेदारी ली गई, मगर हत्या के तरीके और पूरी मॉडस ऑपरेंडी से पुलिस ने अंदाजा लगाया है कि हो न हो इस वारदात में किसी गैंग का हाथ हो सकता है. पुलिस इस हत्याकांड के लिए सुपारी किलिंग की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




